साऊथ इंडियन सास को खुश करने के लिए विदेशी बहू ने बनाए ऐसे-ऐसे पकवान.. देखिए वायरल हो रहा ये वीडियो

Published : Aug 30, 2022, 09:46 AM IST
साऊथ इंडियन सास को खुश करने के लिए विदेशी बहू ने बनाए ऐसे-ऐसे पकवान.. देखिए वायरल हो रहा ये वीडियो

सार

एक विदेशी बहू के लिए अपनी दक्षिण भारतीय सास को खुश करने के लिए किचन में करीब आधा दर्जन साउथ इंडियन डिशेज बनाते देखा जा सकता है। इस काम में डच महिला का पति भी मदद करता है। 

ट्रेंडिंग डेस्क। कहा जाता है कि एक बहू के लिए संयुक्त परिवार वाले ससुराल में बहुत सी चुनौतियां सामने होती हैं। अपने काम और बात-व्यवहार से पति से लेकर, सास-ससुर, जेठ-जेठानी और ननद के साथ-साथ परिवार के बच्चों तक को खुश रखने के लिए उसे संघर्ष करते रहना पड़ता है। ..और जब बहू विदेशी हो और परिवार देसी, वो भी संस्कारी, फिर तो चुनौतियां डबल-ट्रिपल हो जाती हैं। ऐसी ही एक डच बहू का ससुराल में गुजारे एक दिन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वायरल वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि प्रभु विशा की मां को डच बहू खुश करने के लिए आधा दर्जन से भी अधिक दक्षिण भारतीय व्यंजन पकाती है और सर्व करती है। बहू स्टेफनी अपनी सास को खुश कर पाए, इसके लिए प्रभु विभा खुद अपनी पत्नी की मदद करते हुए वीडियो में देखे जा सकते हैं। 

 

 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो क्लिप को प्रभु विशा ने खुद अपने अकाउंट हैंडल से पोस्ट किया है। इसमें वे स्टेफनी के साथ किचन में डोसा, इडियप्पम, पूरी, ऑपम, पुट्टू, कुल्ली पनियारम और रवा उपमा जैसी लज्जतदार डिशेज बनाते देखे जा सकते हैं। वायरल वीडियो के साथ प्रभु विशा ने कैप्शन में लिखा, बताने या समझाने की तुलना में हाथ से बनाकर खिलाने और खाने का अपना अलग ही अहसास है और इसे बयां नहीं किया सकता। 

यूजर्स ने स्टेफनी के काम और व्यवहार दोनों की तारीफ की 

वायरल हो रहे इस वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि एक डच महिला साऊथ इंडियन डिशेज बना रही है। इस वायरल क्लिप को एक करोड़ से अधिक बार देखा गया और इसे ढाई लाख यूजर्स ने पसंद किया है। वीडियो को महिला के पति ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। हजारों यूजर्स ने इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट बॉक्स में मजेदार टिप्पणियां की हैं। बहुत से यूजर्स इस डच महिला जिसका नाम स्टेफनी है, के काम और व्यवहार दोनों की तारीफ की है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम 

किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ  

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

होटल रूम में कंडोम का ढेर देख चौंक गया स्टाफ, वायरल वीडियो पर 10 लाख से ज्यादा व्यूज
कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़