ये लड़की अपने बॉयफ्रेंड पर करती थी शक-चेक करती थी फोन, एक दिन ऐसा कुछ हुआ कि खत्म हो गई दुनिया

Published : Dec 01, 2021, 10:18 PM ISTUpdated : Dec 01, 2021, 10:19 PM IST
ये लड़की अपने बॉयफ्रेंड पर करती थी शक-चेक करती थी फोन, एक दिन ऐसा कुछ हुआ कि खत्म हो गई दुनिया

सार

एला ईटन स्मित नाम के वकील के साथ काम करती थीं। उसे शक था कि बॉयफ्रेंड दूसरी लड़कियों के साथ बातें करता है। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती थी।

इंग्लैंड. प्यार के बीच शक का पैदा होने कितना ज्यादा खतरनाक हो सकता है, उसे समझने के लिए एला की कहानी जाननी जरूरी है। वेस्ट यॉर्कशायर केहडर्सफील्ड में रहने वाली 27 साल की एला एमेरी (Ella Emery) 15 जून 2019 की सुबह 8 बजे अपने ही घर में मृत पाई गई थीं। वे घर में बॉयफ्रेंड इंजीनियर जैक फीथ (Jack Feith) के साथ रहती थी। द मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एला आत्म सम्मान की लड़ाई लड़ रही थीं। उसे डर था कि उसका बॉयफ्रेंड किसी दूसरी लड़की से बात तो नहीं करता। इसी डर और शक की लड़ाई लड़ते-लड़ते उसने अपनी जान ले ली। हालांकि हर बार उसका बॉयफ्रेंड कहता था कि वह सिर्फ और सिर्फ उसे ही प्यार करता है।

एला को अपने बॉयफ्रेंड पर शक था
एला ईटन स्मित नाम के वकील के साथ काम करती थीं। उसे शक था कि बॉयफ्रेंड दूसरी लड़कियों के साथ बातें करता है। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती थी। अपनी मौत से एक रात पहले जैक अपने एक दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए एक पब में शराब पीने गया था, जबकि एला घर पर ही थी। तब एला को शक हुआ कि वह केवल लड़कों का नाइट आउट नहीं था, वहां लड़कियों भी मौजूद हो सकती हैं। उसे डर था कि जैक उनसे बात कर रहा होगा। जैक जब घर आया तो एला ने उसका मोबाइल फोन चेक किया। जैक बनकर दूसरी लड़कियों को मैसेज किया। लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। इसके बाद भी उसका शक कम नहीं हुआ। 

मौत के बाद बॉयफ्रेंड हुआ गिरफ्तार 
एला की मौत के वक्त जैक 24 साल का था। उसने कहा कि उसने कभी भी दूसरी महिलाओं के साथ संबंध नहीं बनाया। शुरुआत में जैक को हत्या के शक में गिरफ्तार किया गया, लेकिन वेस्ट यॉर्कशायर पुलिस को उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का भी खुलासा हुआ कि एला पहले के रिलेशन में भी सुसाइड की कोशिश कर चुकी थी। उसपर परिवार की देखभाल का भी दबाव था। इस वजह से वो परेशान रहती थी। एला की मां जेन एमरी ने कहा, मेरी बेटी बहुत खूबसूरत थी। वह अपनी जिंदगी को भी वैसे ही जीना चाहती थी। वह सबसे अधिक सोचने वाली, प्यार करने वाली और लोगों की देखभाल करने वाली थी।

ये भी पढ़ें...

पति ने क्यों कहा, डिलीवरी के वक्त लेबर रूम में तुम्हारा देवर भी रहेगा, ये सुनकर भड़क गई पत्नी

मेरा चेहरा-होंठ सबकुछ कॉपी कर लिया, एडल्ट डॉल के लिए खुद के चेहरे के इस्तेमाल पर भड़की मॉडल

नेता हो तो ऐसी: लेबर पेन हुआ तो साइकिल चलाकर हॉस्पिटल पहुंची, इसके बाद जो हुआ पूरी दुनिया कर रही सलाम

गजब का ऑफर: रोबोट में लगाने के लिए चेहरे की जरूर, छोटी सी शर्त पूरी करने पर मिलेंगे 1.5 करोड़ रुपए

Shocking: बेघर लड़की ठंड से बचने के लिए अपना जिस्म बेचती है, रात बीत जाए इसलिए पुरुषों के साथ सोती ह

PREV

Recommended Stories

बेंगलुरु की भीड़ में विदेशी टूरिस्ट ने ऑटो के अंदर देखा अनोखा नजारा-Watch Video
Son v/s Wife: लाखों की डिमांड किसकी होगी पूरी, वायरल तस्वीर पर नेटीजन्स ने मानी हार