खाना बनाने में जेसीबी, सीमेंट मिक्सर और ट्रैक्टर का इस्तेमाल, नहीं देखा होगा ऐसा विशाल भंडारा

सुबह के नाश्ते से लेकर रात तक बन रहा हजारों किलो खाना। तकरीबन 10 हजार स्वयंसेवक इस आयोजन की व्यवस्था में लगे हुए हैं।

Piyush Singh Rajput | Published : Nov 18, 2022 5:12 AM IST / Updated: Nov 18 2022, 10:52 AM IST

ट्रेंडिंग डेस्क. मध्यप्रदेश के भिंड जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां दंदरौआ धाम में जिस तरह से खाना बनाया जा रहा है वो पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, यहां कई दिनों से चल रहे धार्मिक आयोजन में लोगों का भोजन व प्रसाद बनाने के लिए जेसीबी मशीन व सीमेंट मिक्सर तक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

प्रतिदिन 20 हजार लोगों का खाना

Latest Videos

दंदरौआ धाम में इन दिनों 'सियपिय' समारोह चल रहा। इसी के साथ यहां बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का भी दरबार लगा हुआ। इसी वजह से यहां हजारों की संख्या में लोग रोज पहुंच रहे हैं, जिनके भोजन व प्रसाद का रोज प्रबंध किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रतिदिन 20 हजार से ज्यादा लोगों का यहां खाना बनाया जा रहा है।

खाना बनाने में जेसीबी, मिक्सर और ट्रेक्टर की मदद

सुनने में अजीब लगे पर ये सच है। यहां इतनी भारी मात्रा में खाना बनाया जा रहा है कि सब्जी, खिचड़ी आदि को ट्रैक्टर से भर-भर कर वितरण के लिए ले जाया जाता है। वहीं, जेसीबी मशीन के पंजे इसे ट्रेक्टर में भरते हैं और सब्जी बनाने में भी मदद करते हैं। यहां इन मशीनों को खाना बनाते हुए देख लोग अचरज में पड़ जाते हैं। जानकारी के मुताबिक खाना बनाने के लिए यहां सीमेंट मिक्सर भी लगा हुआ है, जो केवल इसी काम में उपयोग किया जाता है।

बन रहा इतना खाना

बता दें कि इस भव्य आयोजन के लिए 700 से ज्यादा हलवाई लगे हैं जो दिन से लेकर रात तक दो शिफ्ट में काम करते हैं। यहां सुबह के नाश्ते की शुरुआत 200 किलो पोहे से शुरू होती है। यहां इतने बड़ी कढ़ाई मौजूद है कि इसमें एक बार में 20 क्विंटल आलू की सब्जी एक बार में तैयार हो जाती है। वहीं कई तरह की खाद्य पदार्थों को मिक्स करने के लिए सीमेंट मिक्सर का उपयोग किया जा रहा है। तकरीबन 10 हजार स्वयंसेवक इस आयोजन की व्यवस्था में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें : अकेले बिरयानी खाने को लेकर पति-पत्नी में जंग, दोनों की चली गई जान

ऐसे ही रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता