
नई दिल्ली। करवा चौथ के अवसर पर इससे जुड़ी एक दिलचस्प खबर दिल्ली से सामने आ रही है। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने सदर बाजार से एक परचून दुकानदार को करवा चौथ की सजावटी थालियां चुराने के आरोप में अरेस्ट किया है। त्योहार के अवसर पर परचून दुकानदार को यह चोरी महंगी पड़ गई और अब उन्हें जेल जाना पड़ा, जबकि घर पर उनकी पत्नी उनके लिए करवा चौथ का व्रत रखे हुए हैं।
नार्थ दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस सागर सिंह कलसी ने बताया कि मंडावली के रहने वाले नरेश कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि बीते 12 अक्टूबर को सदर बाजार की एमसीडी पार्किंग से उनकी 20 सजावटी थालियां चोरी हो गईं। ये सभी थालियां एक बोरे में रखी हुई थी और जिसने यह चोरी की, उसने पूरा का पूरा बोरा ही साफ कर दिया।
तीन घंटे की मेहनत के बाद दिल्ली पुलिस आरोपी युवक तक पहुंच गई
डीसीपी सागर सिंह कलसी के अनुसार, नरेश की शिकायत मिलने के बाद पार्किंग की सीसीटीवी फुटेज चेक कराई। इसमें दिख रहा था कि एक शख्स बाइक पर आया और सजावटी थालियों से भरा बोरा उड़ा लिया। पुलिस ने इस फुटेज के आधार पर उसकी गाड़ी का नंबर देखा और उससे बाइक मालिक का पता लगाया। करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद आरोपी की पहचान हो गई। वह 28 साल का युवक नवनीत सिंह था।
युवक सोच रहा था कि थालियों को दुकान पर बेचेगा तभी..
हालांकि, नवनीत ने पुलिस को जो बताया वह भी चौंकाने वाला था। उसने बताया कि वह नोएडा में परचून की दुकान चलाता है। पार्किंग में उसने बोरे को लावारिस हालत में देखा तो उठा लिया, मगर उसने बोरा कहीं जमा नहीं कराया बल्कि, सजावटी थालियां देखकर उसके मन में चोर आ गया। उसने सोचा कि इन थालियों को वह अपनी दुकान पर बेचेगा। अभी वह इसका सपना देख ही रहा था कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
एक परिवार के 4 इंडियन्स को मारने वाले के बारे में अमरीकी पुलिस का शॉकिंग खुलासा
पढ़िए उस सनकी सीरियल किलर की स्टोरी, जिसे फांसी देने के बाद खोपड़ी जार में बंद कर दी गई
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News