Viral: ट्रेन में लड़की ने किया लोट-लोटकर डांस, Video देख पकड़ लेंगे माथा !

Published : Jul 28, 2023, 11:38 AM ISTUpdated : Jul 28, 2023, 11:40 AM IST
seema viral video

सार

सोशल मीडिया पर फेमस होना लोगों का नया शौक बन गया है। रील्स बनाने के लिए वह कुछ भी करते हैं। एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की ट्रेन के कोच में डांस करती नजर आ रही है। 

वायरल डेस्क. इंटरनेट और रील्स बनाने के दीवाने आपको हर जगह मिल जाएंगे। पब्लिक प्लेस से लेकर मंदिरों तक लोग रील्स बनाते नजर आते हैं। पर कभी-कभी फेमस होने के लिए ये लोग कुछ ऐसा कर जाते हैं जिससे दूसरों को परेशानी उठानी पड़ती हैं। वीडियो शूट करने के लिए किसी भी हद तक जाना बहुत कॉमन हो गया है। ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

लड़की का डांस देख लोग हुए हैरान 

दरअसल, वायरल वीडियो व्लॉगर सीमा कन्नौजिया नाम के एकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें वह किसी पब्लिक प्लेस पर नहीं बल्कि भीड़-भाड़ से भरे ट्रेन कोच के अंदर थिरकते नजर आ रही हैं। वीडियो में भी देखा जा सकता है, लड़की कैसे ट्रेन के अंदर लोट-लोटकर डांस कर रही है। वहीं कुछ लोग तो उसकी ये हरकत देखकर शॉक्ड हो गए। लेकिन सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अभी तक इस वीडियो को लाखों देख चुके हैं।

 

 

 

युवती को लोगों ने किया ट्रोल

यूं ट्रेन के अंदर डांस करने पर यूजर्स व्लॉगर को ट्रोल कर रहे हैं। उनका कहना है, इस तरह के डांस करने से क्या मिलता है। कई यूजर्स का कहना है कि इस तरह से वीडियो बनाना केवल पब्लिसिटी स्टंट हैं। ये लोग फेमस होने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। हालांकि इस दौरान कुछ लोग उनकी तारीफ करते नजर आए और कहा कि पब्लिक के बीच इस तरह डांस करने की हिम्मत होने वाकई सराहनीय है। वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि इस तरह ट्रेन के अंदर डांस करने वाले लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें-  Delhi Metro Dance Video Viral: मेट्रो के रुकते ही थिरकने लगी लड़की, आस-पास वाले भी देखकर हो गए हैरान

ये भी पढें-  दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो हुआ वायरल, लड़की के डांस से ज्यादा इस बार अंकल के रिएक्शन के हो रहे चर्चे

 

PREV

Recommended Stories

मुझे Sugar Daddy चाहिए, वायरल वीडियो में देखें Gen-Z की डिमांड पर मां का रिएक्शन
रात का वक्त-सिर्फ 2 मिनट रुकी ट्रेन और बेटी को मिला एक सरप्राइज-Watch Video