दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो हुआ वायरल, लड़की के डांस से ज्यादा इस बार अंकल के रिएक्शन के हो रहे चर्चे

दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल (Delhi Metro Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की डांस करती हुई नजर आ रही है। हालांकि इस वीडियो में पास खड़े अंकल का रिएक्शन देखकर लोग हैरान हैं।

Share this Video

Delhi Metro Viral Video: डीएमआरसी के विरोध के बावजूद आए दिन दिल्ली मेट्रो के वीडियो वायरल हो रहे हैं। रोक के बावजूद लोग मेट्रो के अंदर रील बनाने से परहेज नहीं कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से नियमों को दरकिनार कर मेट्रो में ऐसी हरकते की जा रही हैं। सामने आए एक वीडियो में मेट्रो के अंदर लड़की डांस करती नजर आ रही है। हालांकि वायरल हो रहे वीडियो में लोग लड़की के डांस से ज्यादा पास खड़े अंकल का रिएक्शन देख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर एक ट्विटर अकाउंट से लिखा गया कि दिल्ली मेट्रो: संपूर्ण मनोरंजन का वन स्टॉप डेस्टिनेशन। वायरल हो रहे वीडियो में पास खड़े अंकल बहुत ही गौर से लड़की का डांस देख रहे हैं। एक पल के लिए ऐसा लग रहा है कि जैसे अंकल को समझ ही नहीं आ रहा कि यह हो क्या रहा है। ट्विटर पर वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि अंकल सोच रहे होंगे मैं दिल्ली मेट्रो में चढ़ा था ये बार में कहा से आ गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video