
वायरल डेस्क. सपना चौधरी का ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ गाने पर डांस तो आपको याद होगा जिसे देखकर उनके फैंस दीवाने होते हैं पर इस गाने की पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर एक युवती का इसी गाने पर जबर्दस्त डांस वीडियो वायरल हो रहा है। भूमी गांधी नाम की ये कंटेन्ट क्रिएटर एक पब्लिक प्लेस पर इस गाने पर डांस करती नजर आ रही है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।
इस वीडियो को भूमि गांधी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया जिसे 6 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। वायरल वीडियो देखकर लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर भूमि के डांस को देखकर इतना इम्प्रेस हो गया कि उसने कहा कि भूमि ने सपना चौधरी को भी फेल कर डाला। एक और यूजर ने लिखा, ‘इतने लोगों के सामने इतने खुलकर डांस करने के लिए डेरिंग चाहिए।’ देखें वायरल वीडियो…
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News