जयमाला डालते ही दूल्हे की पैंट खिसक गई नीचे, वीडियो में देखिए दुल्हन की नजर कहां थी

एक दूल्हा और दुल्हन जयमाला स्टेज पर खड़े हैं। वरमाला पड़ते ही दूल्हे की पैंट नीचे खिसक गई। कुछ देर तक उसे पता ही नहीं चला, मगर दुल्हन की नजर वहां तक पहुंच चुकी थी और वह हंसने लगी। जब दूल्हे ने दुल्हन समेत वहां खड़े लोगों को हंसते देखा और उनकी नजर का पीछा किया तो समझ में आया कि उसके साथ क्या कांड हो गया है। 

Asianet News Hindi | Published : May 27, 2022 12:23 PM IST / Updated: May 27 2022, 06:06 PM IST

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक दूल्हे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। बहुत से लोग यह नहीं समझ पा रहे कि इस वीडियो को देखने के बाद क्या रिएक्ट करें। वे दूल्हे के साथ सहानुभूति दिखाएं या फिर हंसे। बहरहाल, यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। दुल्हन पहले वरमाला डालती है और तभी दूल्हे की पैंट ढीली हो जाती है। उसके बाद दूल्हा दुल्हन को माला पहनाता है, तब तक उसकी पैंट घुटनों से नीचे आ चुकी होती है। उसे यह महसूस नहीं हुआ, मगर वहां खड़े लोग और  सामने खड़ी दुल्हन को यह दिख गया। 

Latest Videos

 

नजरों का पीछा किया तो दिखा कांड हो गया है
बाद में दूल्हे की नजर ऊपर उठी और उसने देखा कि सभी हंस रहे हैं तो उसे पहली बार में समझ में नहीं आया। मगर उसने दुल्हन को भी हंसते देखा तो लगा मामला गंभीर है। उसने नजरों का पीछा किया, तो वह उसके पैंट पर गई, जो सरक कर घुटनों तक आ चुकी थी। इसके बाद उसने झेंपते हुए पहले पैंट ऊपर की और हंसने लगा। 

कपड़े की वजह से पहले से परेशान था दूल्हा
बहरहाल, यह किसी के साथ भी हो सकता है, मगर यूजर्स इस वीडियो पर दूल्हे के खूब मजे ले रहे हैं। उनका कहना है कि शादी में दूल्हे की ऐसी बेइज्जती हुई, जो वह कभी नहीं भूलेगा और इसके लिए वह खुद जिम्मेदार है। कई लोग यह भी कह रहे कि दूल्हा इस कपड़े में खुद को ठीक महसूस नहीं कर रहा था। वह बार-बार इसे ठीक कर रहा था और कमर भी उसने एक डोरी बांध रखी है। शायद पैंट पहले से सरकर रही हो। 

पैंट उठाकर खुद भी हंसने लगा दूल्हा
वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन इशारा करते हुए दूल्हे को बताना भी चाहती है, मगर दूल्हा समझ नहीं पाता। मगर जब वह उसकी नजरों का पीछा करते हुए देखता है तो पैंट नीचे खिसकी पड़ी है। यह देखकर उसकी हालत पहले तो खराब हो जाती है, मगर धैर्य का परिचय देते हुए उसने पूरे माहौल को हल्का-फुल्का बनाने की कोशिश की और पैंट उठाकर खुद भी हंसने लगा। 

हटके में खबरें और भी हैं..

यह लड़की रोज पीती है कुत्ते का यूरीन, बोली- होते हैं कई फायदे

जानिए कुत्ते पोल, टायर या दीवार जैसी वर्टिकल सतह पर यूरिन क्यों करते हैं, जमीन से उन्हें क्या दिक्कत है

जिस कुत्ते को स्टेडियम में टहलाते थे IAS दंपति, उसकी नस्ल बेहद खतरनाक, हाइट-डाइट और रेट सुनकर चाैंक जाएंगे आप

इस रेल रूट पर आने वाली सुरंग में भटकती है आत्मा, कुत्ते के साथ टहलने गए अफसर ने मार ली गोली

Share this article
click me!

Latest Videos

Navratri 2024 : ये हैं मां दुर्गा के 108 नाम, नवरात्रि में 9 दिन करें इनका जाप
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने जम्मू, जम्मू-कश्मीर में जनता को संबोधित किया
कृषि कानून वाले बयान पर कंगना ने लिया यू-टर्न, क्या अब कम होगी बीजेपी की टेंशन? । Kangana Ranaut
आखिर किसके खिलाफ 'युद्ध' शुरू करने जा रही दिल्ली सरकार #Shorts
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने जम्मू, जम्मू-कश्मीर में जनता को संबोधित किया