महिला ने पति के बारे में किया हैरान करने वाला खुलासा, सच्चाई जानने के बाद पुलिस भी चौंक गई, जानिए वो खौफनाक सच

एक महिला ने पुलिस के सामने अपने पति को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है। महिला ने अपनी शिकायत में जो बात बताई है, उसे जानने के बाद पुलिस अधिकारी भी चौंक गए और तुरंत पति को गिरफ्तार कर लिया। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 17, 2022 8:26 AM IST

वडोदरा। पति-पत्नी का रिश्ता सबसे भरोसे का होता है, मगर मौजूदा वक्त में यह सबसे धोखेबाज रिश्ता बनता जा रहा है। अक्सर इस रिश्ते को शर्मसार करती ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसा ही हैरान करने वाला एक मामला गुजरात के वडोदरा से सामने आया है, जहां 40 साल की महिला ने अपने पति पर ही धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। 

यहां इस महिला ने बताया कि जिस शख्स से उसने करीब आठ साल पहले 2014 में शादी की थी, वह दरअसल पहले पुरूष था ही नहीं बल्कि, उसने पुरूष बनने के लिए अपना सेक्स चेंज कराया था। इस बात का खुलासा होने पर महिला ने पुलिस में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति विराज वर्धन ने उससे धोखाधड़ी की है। महिला ने शिकायत में यह भी कहा कि उसका पति उससे हमेशा अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दबाव बनाता था। 

Latest Videos

आठ साल पहले दोनों पक्ष के परिवार शादी में शामिल हुए थे 
महिला ने सिर्फ पति ही नहीं बल्कि, ससुराल के अन्य सदस्यों का नाम भी एफआईआर में दिया है। उसने बताया कि यह शादी ऑनलाइन यानी मेट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए हुई थी। महिला ने बताया कि विराज वर्धन पहले महिला था और उसका नाम तब विजेयता था। 2011 में उसके पहले पति की मौत एक सड़क दुर्घटना में हो गई थी। उनकी 14 साल की बेटी भी थी। 2014 में इस महिला की उससे शादी हुई और यह दोनों पक्ष के परिवार की मौजूदगी में हुई। 

पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया, हो रही है पूछताछ 
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि हनीमून के लिए वे कश्मीर गए। यहां विराज ने उसके साथ शारिरिक संबंध नहीं बनाए और हर बार यह कहकर टालता रहा कि कुछ साल पहले रूस में वह एक एक्सीडेंट का शिकार हो गया, जिसके बाद उसके कुछ अंग कमजोर हो गए और वह यौन संबंध बनाने में असमर्थ हो गया, मगर जल्द ही एक सर्जरी के बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा। जनवरी 2020 में उसने पत्नी से कहा कि वजन कम करने के लिए एक सर्जरी कराना चाहता है और यह कोलकाता में होगी। बाद में पता चला कि यह सर्जरी वजन कम करने के लिए नहीं बल्कि, सेक्स चेंज कराने को लेकर थी। उसने अपने शरीर में पुरूष अंग प्रत्यारोपित कराए। इसके बाद उसने अप्राकृतिक संबंध बनाना शुरू कर दिया और धमकी दी कि मामले के बारे में किसी को पता नहीं चले। मगर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। बहरहाल, पुलिस ने विराज को गिरफ्तार कर लिया है और उससे इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम 

किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ 

Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts