बाराती खा रहे थे खाना, तभी हुई जोरदार बारिश, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ आगे

सोशल मीडिया पर शादी समारोह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बाराती खाना खा रहे थे, तभी वहां जोरों की बारिश शुरू हो जाती है। इसके बाद वहां का नजारा देखने लायक होता है। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 1, 2022 12:27 PM IST / Updated: Jul 01 2022, 06:04 PM IST

नई दिल्ली। शादी के सीजन में एक से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ हंसी-खुशी वाले होते हैं, तो कुछ ऐसे, जो दुखी कर जाते हैं। कुछ वीडियो अच्छे संदेश वाले होते हैं, तो कुछ ऐसे जो आपको हमेशा के लिए सबक दे जाते हैं। 

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बाराती एक खुली जगह में खाना खा रहे थे, तभी बारिश शुरू हो जाती है। मगर इस बारिश की वजह से कोई हंगामा नहीं मचता। ऐसा नहीं दिखता कि कोई परेशानी हुई हो बाराती या फिर घरातियों को। सब कुछ पहले जैसा सामान्य सा चलता रहता है और लोग खाना खाते रहते हैं, मगर खुद पर बिना एक बूंद पड़े हुए। 

Latest Videos

 

 

जी हां, जैसे ही बारिश शुरू होती है बारातियों ने पास में रखी कुर्सियां उठा ली और बिना हंगामे और तकझक के उसे सिर पर रखकर खाने लगे। बारिश से बचते हुए खाना खाते रहना और घरातियों की व्यवस्था पर सवाल नहीं खड़े करना, हर किसी को अच्छा लगा। लोगों ने बारातियों की सूझबूझ की तारीफ करते हुए कहा कि ये असली फूड लवर्स हैं। 

वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा, यूजर्स कर रहे कमेंट
सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा गया है, जबकि करीब साढ़े दस लाख लोगों ने इसे पसंद किय है। इसके अलावा, लगभग साढ़े दस हजार यूजर्स ने इस पर कमेंट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाराती बारिश की परवाह किए बिना पकवान का लुत्फ लेते रहते हैं। यूजर्स का कहना है कि खाने को लेकर इनकी दीवानगी वाकई तारीफ के काबिल है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ये मॉडल नहीं ड्राइवर है, 3 करोड़ की ट्रक में सड़क पर निकलती है तब देखिए इसका ग्लैमरस अंदाज 

टीचर ने नशे में लड़के से किया रोमांस, प्रेग्नेंट हुई तो पता चला वह उसका स्टूडेंट रह चुका था 

इस शादी की जबरदस्त चर्चा, जानिए 18 साल की आलिया ने 61 साल के शमशाद से क्यों किया निकाह  

Share this article
click me!

Latest Videos

Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
कार से हो सकता हैं कैंसर! 99% गाड़ियों में है खतरा
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ