सुबह लंबे और रात को छोटे हो जाते हैं लोग, मानव शरीर से जुड़े इन दिलचस्प तथ्यों के बारे में नहीं सुना होगा आपने

Published : Jan 18, 2022, 11:02 AM ISTUpdated : Jan 18, 2022, 12:00 PM IST
सुबह लंबे और रात को छोटे हो जाते हैं लोग, मानव शरीर से जुड़े इन दिलचस्प तथ्यों के बारे में नहीं सुना होगा आपने

सार

क्या आप अपने मानव शरीर (Human Body) से जुड़े सभी तथ्य जानते हैं। शायद नहीं, मानव  शरीर में ऐसे बहुत से रोचक तथ्य (Interesting Facts) हैं, जिनकी जानकारी सभी को नहीं है। इन तथ्यों के वैज्ञानिक कारण (scientific reason) भी होते हैं, इसलिए कुछ चीजों को जानने के बाद घबराना नहीं चाहिए। 

नई दिल्ली। मानव शरीर की संरचना अद्भुत और ऐसे वैज्ञानिक तरीके (Scientific Process) से हुई है, जिसके कई रहस्य अब तक अनसुलझे हैं। वहीं कुछ ऐसे मजेदार तथ्य भी हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होगी। ऐसी कुछ दिलचस्प तथ्य हम आपको बता रहे हैं। 

रोज एक लाख बार धड़कता है दिल 
हम बचपन से सुनते और पढ़ते आ रहे हैं कि मनुष्य का दिल हर मिनट औसतन 72 बार धड़कता है, मगर पूरे दिन में यह औसतन एक लाख बार धड़कता है, यह कम लोग ही जानते हैं। इसका मतलब है कि यह आपके शरीर में दिनभर में 2000 गैलन खून प्रवाहित करता है।

यह भी पढ़ें: Viral Video: टोल फीस दिए बिना जाना चाहते थे जज साहब, मैनेजर ने तीखी दलीलों से वसूली रकम! लोग बोले- देश बदल रहा  

किडनी में होता है सबसे ज्यादा खून का प्रवाह 
छोटी सी बड़े काम की होती है। इसे स्वस्थ रखना बेहद जरूरी होता है। आपको शायद लगता होगा कि  सबसे ज्यादा खून का प्रवाह आपके शरीर में दिल, दिमाग या फिर लीवर में होता है, मगर यकीन मानिए यह सच नहीं है। दिनभर में सबसे ज्यादा खून का प्रवाह छोटी सी किडनी में होता है और ऐसा इसलिए, क्योंकि किडनी शरीर में फिल्टर का काम करती है और सभी अशुद्धियों को बाहर निकालती है।

सुबह आप लंबे होने वाले हैं 
जी हां, यह तथ्य अजीब जरूर है, मगर है बिल्कुल सही। आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं, इसका पता आप खुद लगा सकते हैं। सुबह के समय आप अपनी लंबाई नापेंगे और यही प्रक्रिया रात में भी दोहराइए। फर्क आपको साफ दिखाई देगा। सुबह की अपेक्षा रात में आप खुद को छोटा पाएंगे। इसकी वैज्ञानिक वजह है। दरअसल, आपकी हड्डियों में में मौजूद कार्टिलेज यानी उपास्थि दिनभर में संकुचित यानी कंप्रेस होती जाती है और रात होते-होते यह आपकी लंबाई कुछ हद तक ही सही, मगर कम कर देती है। तो इसके लिए आप ग्रेविटी को थैंक्यू जरूर बोलिए।

यह भी पढ़ें: Thailand के इस शहर पर बंदरों का कब्जा, गैंग बनाकर दुकानों में कर रहे लूटपाट, लोग घर छोड़कर भागने को मजबूर   
 
आप अपने थूक से साल में बाथ-टब भर सकते हैं 
यह तथ्य भी सही है कि आपके मुंह में पर्याप्त थूक यानी स्लाइवा बनता है। पाचन क्रिया में भी यह एंजाइम बेहद कारगर साबित होता है। तो सालभर में आपके थूक से दो बाथ-टब भर जाए, यह बात तो सही है,  मगर ऐसा करने की कोशिश नहीं किजिएगा। क्यों....अरे भाई, उस बाथ-टब में नहाएगा कौन।

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

ऐसी वफादारी देखी हैं कहीं? मालिक के शव के पीछे 4 किमी. दौड़ा कुत्ता-वजह जान गैरों के भी छलके आंसू
नाक से गटक ली बीयर! इस बंदे ने जो किया वो आप जिंदगी में भूलकर भी ना करना-WATCH