बचपन से ख्वाहिश थी शादी में मिलेगा डबल बेड, दूल्हे की जिद से हक्का-बक्का रह गई दुल्हन, देखें क्या है माजरा

Published : Apr 30, 2022, 09:05 PM ISTUpdated : Apr 30, 2022, 09:20 PM IST
बचपन से ख्वाहिश थी शादी में मिलेगा डबल बेड, दूल्हे की जिद से हक्का-बक्का रह गई दुल्हन, देखें क्या है माजरा

सार

 दूल्हा उपेंद्र शुक्रवार रात को बारात लेकर लड़की के घर पंहुचा था। दुल्हन के पिता के बताए मुताबिक वो लड़के को तिलक में दो लाख नगदी और पल्सर बाइक दे चुके हैं। डबल बेड की मांग अचानक से आई है, जिसे वो इस समय पूरा नहीं कर सकते हैं।  

ट्रेंडिंग डेस्क, The groom refused to marry for not getting a double bed in dowry : देश में दहेज आज भी बड़ी समस्या बना हुआ है। सरकार और समाज की लाख कोशिशों के बावजूद दहेज लोभी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में दहेज को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

दुल्हन के घर में बारात आगमन की पूरी तैयारी हो चुकी थी, सारे मेहमान जुटे हुए थे। द्वार पर बारात भी आ  गई, इस दौरान लड़की वालों ने दूल्हे और बारातियों की खूब आवभगत की, इस दौरान कई सारी रस्में भी निभाई जा चुकी थी। सब कुछ राजी खुशी  से चल रहा था। इस बीच किसी ने दूल्हे राजा के कान में आकर कुछ खुसफुसाया, दूल्हे के कान तक ये बात पहुंची कि दहेज के सामान में तो डबल बेड दिख ही नहीं रहा है। इस बात का पता लगते ही दूल्हा बिजली की गति से उठ खड़ा हुआ। 

डबल बेड नहीं तो शादी नहीं
दूल्हे राजा ने लड़की वालों से बार में मालूमात की तो पता चला कि किसी कारणवश वो डबल बेड का इंतजाम नहीं कर पाए हैं। इस बात से दूल्हा इतना उखड़ गया कि बारात वापस ले जाने की धमकी दे दी, काफी देर मान मनौवव्ल चलता रहा,  लेकिन अड़ियल घोड़े की तरह दूल्हे को तो जैसे डबल बेड का भूत सवार हो गया था। दूल्हे ने बारात वापस ले जाने की तैयारी कर ली, इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस भी दलबल के साथ आ गई। पुलिस ने भी दूल्हे और बारातियों को दहेज मांगने को लेकर दूल्हे को कानून का डर दिखाया, पर दूल्हा अपनी बात पर अड़ा रहा।  

वधु पक्ष कर चुका था सभी मांगे पूरी 
ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद  के थाना अमृतपुर के करनपुर घाट का है। यहां बारात एटा के पारा से आई थी।  दूल्हा उपेंद्र शुक्रवार रात को बारात लेकर लड़की के घर पंहुचा था। दुल्हन के पिता के बताए मुताबिक वो लड़के को तिलक में दो लाख नगदी और पल्सर बाइक दे चुके हैं। डबल बेड की मांग अचानक से आई है, जिसे वो इस समय पूरा नहीं कर सकते हैं।  

पुलिस की जीप में बैठते ही उतरा डबलबेड का भूत 

वधु पक्ष की शिकायत के बाद आखिरकार दारोगा हल्का इंचार्ज सुरजीत ने दूल्हे को गिरफ्तार करके पुलिस की जीप मे बैठा लिया, इसके बाद दूल्हे को डबल बेड की जगह जेल की सख्त फर्श पर केवल दरी पर सोने का ध्यान आ गया, पुलिस जीप आगे बढ़ती इससे पहले ही दूल्हे ने हाथ जोड़कर वापस मंडप में ले जाने की गुहार लगा दी। 
पुलिस ने भी मामला सुलझता देख, दूल्हे को समझाइश देकर छोड़ दिया। इसके बाद बिना किसी विवाद के सात फेरों के बाद दूल्हा दुल्हन को लेकर अपने घर के लिए रवाना हो गया।  
ये भी पढ़ें-
Labour day 2022: अपराध, लेकिन फिर इस तरह बच्चों से मजदूरी करवाते है लोग, देखें चाइल्ड लेबर की 10
गजब दिमाग ! युवती की कमाई का जरिया आपको कर देगा हैरान, करती है करोड़ों के वारे-न्यारे
56 वर्षीय विधायक ने दी दसवीं की परीक्षा, ड्राइवर ने कही ऐसी बात की कर लिया पढ़ने का फैसला, नियमों का
कबाड़ से बना दी फॉर्मूला रेसिंग कार, स्पीड देखकर चौंक गए Anand Mahindra, अब दूधवाले की चमकेगी

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल