गैर मर्द से संबंध बनाने की सजा: घुटनों के बल बैठकर गिड़गिड़ाती रही, हैवानों ने बेंत से मारते-मारते हत्या कर दी

Published : Nov 11, 2021, 02:09 PM IST
गैर मर्द से संबंध बनाने की सजा: घुटनों के बल बैठकर गिड़गिड़ाती रही, हैवानों ने बेंत से मारते-मारते हत्या कर दी

सार

Indonesian में एक महिला को सरेआम 17 बार बेंत से मारा गया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। महिला पर गैर मर्द के साथ संबंध बनाने का आरोप लगा था।

इंडोनेशिया (Indonesian). बांदा आचेह शहर (Banda Aceh) में एक महिला को सरेआम (Woman Publicly Beaten) 17 बार बेंत से मारा गया। दर्द से महिला चीखती रही। चिल्लाती रही। लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। धीरे-धीरे वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी। कुछ समय के बाद उसकी मौत हो गई। आप सोच रहे होंगे कि आखिर महिला ने ऐसा क्या किया। उसे किस चीज की सजा दी गई। दरअसल, महिला पर गैर मर्द के साथ संबंध बनाने का आरोप लगा था। उसकी शादी हो चुकी थी। फिर भी उसने दूसरे मर्द के साथ संबंध बनाया। 

शरिया कानून के तहत दी गई सजा
द मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को शरिया कानून (Sharia Law) के तहत सजा दी गई थी। महिला को बेंत से मारने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल (Viral on Social Media) हो रही हैं। तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि उसे बुरी तरह से पीटा जा रहा है। मार खाते-खाते वह जमीन पर गिर जाती है। यहां महिला के साथ उस व्यक्ति को भी बेंत से मारा गया, जिससे संबंध बनाया था। डेली स्टार की रिपोर्ट (Daily Star Report) के मुताबिक, एक अधिकारी अल्गोजो ने कहा कि पारंपरिक भूरे रंग के गाउन में महिला की पिटाई की गई। महिला के चेहरे को  डोमिनो-स्टाइल मास्क से ढक दिया गया था।

घुटने टेकने के अंदाज में बैठी थी महिला
जिस महिला को बेंत से मारा गया, वह सबके सामने घुटनों के बल बैठी थी। बांस की बेंत से कई बार मारने के बाद वह जमीन पर गिर गई। जब उसके साथी ने विरोध किया तो उसे भी बुरी तरह से पीटा गया। आचेह इंडोनेशिया की इकलौती ऐसी जगह है जहां शरिया कानून के तहत फैसला किया जाता है। इस कानून के तहत करीब 150 बेंत तक मारी जा सकती है। साल  2018 में स्थानीय सरकार ने इस नियम को खत्म करने को कहा था, लेकिन इसपर रोक नहीं लगी। बल्कि बेंत मारने की घटनाएं बढ़ गईं। 

ये भी पढ़ें.

बन गया कुत्ता-देखो बन गया कुत्ता: मिल गई बॉयफ्रेंड को कुत्ता बनाकर घुमाने वाली लड़की, जानें इससे क्या फायदा

कौन है 24 साल की उम्र में 500 पुरुषों से संबंध बना चुकी लड़की, कहा- अगला टारगेट 1000

इस देश में Work From Home को लेकर बड़ा बदलाव, ऑफिस खत्म होने के बाद बॉस ने मैसेज किया तो जाएगा जेल

दुनिया की सबसे खतरनाक शार्क की चौंकाने वाली तस्वीर, 300 दांत फिर भी शिकार को फाड़कर निगल जाती है

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल