उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने शेयर की थालास्सेरी-माहे बाईपास की तस्वीर, पोस्ट में लिखी ये बात

Published : Apr 12, 2024, 09:03 AM ISTUpdated : Apr 12, 2024, 09:19 AM IST
kerala new bypas 1.jpg

सार

मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने हाल ही में शुरू हुए केरल के थालास्सेरी-माहे बाईपास की एक तस्वीर शेयर की है। महिंद्रा ने फोटो शेयर करने के साथ अपने पोस्ट में बाईपास की तारीफ में ये बातें भी कहीं।

वायरल डेस्क। सोशल मीडिया पर मशहूर उद्योगपति काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर ही अपने वीडियो और पोस्ट शेयर करते रहते हैं। कई मजेदार वीडियो के साथ ही महिंद्रा अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कई रोचक वीडियो शेयर करने के साथ उसपर पोस्ट भी लिखते हैं। हाल ही में आनंद महिंद्रा ने केरल के थालास्सेरी-माहे बाईपास की तस्वीर शेयर की है। इसमें उन्होंने बाईपास की खूबसूरती दिखाते हुए एक पोस्ट भी किया है। यह पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो गया है। महिंद्रा के इस पोस्ट पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं। 

केरल में पिछले माह हुआ था उद्घाटन 
केरल स्थित थालास्सेरी-माहे नेशनल हाईवे बाईपास कन्नूर जिले के मुजापिलांगड से कोझिकोड के अझियूर तक फैला है जिससे राहगीरों का सफर काफी आसान और सुखद हो गया है। बाईपास इतना खूबसूरत बना है कि उद्योग आनंद महिंद्रा भी अपने आप को उसकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ की है। 

पढ़ें क्यों एलन मस्क के सपोर्ट में उतरे आनंद महिंद्रा? जानें क्या है मामला

आनंद महिंद्रा ने लिखी ये बातें
आनंद महिंद्रा ने थालास्सेरी-माहे की तस्वीर शेयर करने के साथ अपने पोस्ट में लिखा है कि ये बाईपास आसमान की ऊंचाई से देखने पर ऐसे दिखता है जैसे कोई गगनचुंबी इमारत अपने किनारे पर सपाट पड़ी हो।पहली नजर में तो ये बाईपास प्राकृतिक परिदृश्य जैसा लग रहा था, लेकिन इसका अपना सौंदर्य है। और मैं इस बाईपास के नीचे यात्रा करने और बाईपास के दोनों तरफ की सुंदरता की सराहना करता हूं।  

 


 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल