
IPL 2024 Match Video Viral: IPL 2024 के दौरान बीच मैच के दौरान कुछ ऐसी घटना होती है, जिसके बारे में जानकर लोगों को काफी मजा आता है। ऐसा ही कुछ वाक्या हुआ बीते 11 मई शनिवार को खेले गए कोलकाता नाइट राइर्डस और मुंबई इंडियंस के मैच के दौरान। हुआ यूं कि मैच के बीच में कोलकाता के खिलाड़ी ने छक्का मारा। इसके बाद गेंद दर्शकों के बीच में चली गई। इसी बीच एक केकेआर के फैन ने गेंद को टी शर्ट के अंदर छुपाने की कोशिश की। हालांकि, उसकी ये तरकीब काम भी नहीं आई और एक पुलिस अधिकारी ने उसे ऐसा करते पकड़ लिया और धुनाई कर दी। पुलिस इतने में ही नहीं रूका उसने लड़के से बॉल वापस लेकर मैदान की तरफ फेंक दिया और लड़के को पकड़ कर स्टेडियम के बाहर का रास्ता दिखा दिया।
मैच से जुड़े घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोगों ने देखा है। सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो को @gharkekalesh हैंडल से पोस्ट किया गया है। काफी लोगों ने कमेंट भी किया है। लोगों ने लड़के द्वारा बॉल को छुपाने के तरीके पर रिएक्शन दिया। एक यूजर ने कहा कि बॉल छुपाने का तरीका थोड़ा कैस्युअल है।
ये भी पढ़ें: Viral Video: लाइव वीडियो स्ट्रीम कर रही थी मुस्लिम लड़की, तभी मां-बाप ने कर दी धुनाई, वजह जान चौंक उठेंगे आप
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News