करवा चौथ पर पति की छाती पर चढ़कर देखा चांद, देखें वायरल वीडियो

Published : Oct 20, 2024, 12:55 PM IST
Video on Karwa Chauth

सार

करवा चौथ पर महिलाओं ने अनोखे अंदाज में पूजा की। एक महिला ने अपने पति की छाती पर चढ़कर चांद और पति का दीदार किया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।

वायरल न्यूज, Video on Karwa Chauth : 20 अक्टूबर को शादीशुदा महिलाएं करवा चौथ (Karwa Chauth) का त्यौहार मना रही हैं। हिंदू, सिख, सिंधी धर्म की सुहागिन महिलाएं अपने पति के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए इस दिन निर्जला व्रत करती हैं। ये पर्व पति- पत्नी के अटूट प्रेम को भी प्रदर्शित करता है। इसके दिन के लिए पत्नियां खूब तैयारियां करती हैं। ढेर सारे पकवान बनाए जाते हैं, वहीं रात में पूजा के लिए स्त्री पूरे सोलह श्रृंगार करती है। वहीं पति भी अच्छी सी गिफ्ट देकर पत्नी को खुश कर देता है। इससे पहले जब चांद की पूजा की जाती है, तो इसका भी एक खास तरीका होता है। दरअसल पत्नी किसी खुली जगह जैसे आंगन या छत पर चौक पूरकर वहां भगवान को विराजती हैं। फिर देवी का आव्हान का कर उन्हें जल इत्यादि चढ़ाकर करवा की कथा वांचती हैं। इसके बाद चांक को जल अर्पित करके उनकी आरती उतारी जाती है। इसके बाद चलनी से चंद्रमा फिर पति का चेहरा देखा जाता है। इसके बाद पति के हाथों से पानी पीकर पत्नियां अपना व्रत खोलती हैं।

पति की छाती पर चढ़कर मनाया करवा चौथ

ये तो पारंपरिक तरीका है करवा चौथ की पूजा की, लेकिन बदलते दौर में अब करवा चौथ की पूजा का तरीका भी बदल गया है। सोशल मीडिया में रील को वायरल करने के लिए करवा चौथ व्रत का भी व्यवसायीकरण हो गया है। इसमें कई सारे ट्विस्ट जोड़ दिए गए हैं। कहीं पत्नी पति के पैरों पर खड़े होकर चांद की पूजा करती दिखती है, कहीं तरीक थोड़ा बदल दिया जाता है। यहां जो वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, उसे देखकर तोआप चौंक जाएंगे। दरअसल इसमें एक महिला पति के सीने पर सवार होकर उसका चेहरा और चांद का दीदार कर रही है।
 

 

चांद और पति के दीदार करने का ये अंदाज भी लोगों का पसंद आ रहा है। 
 

 

करवा चौथ सेलीब्रेट करने का ये तरीका देख फैंस को अब उन पतियों की चिंता सताने लगी है, जो खुद पचास किलो के हैं, वहीं उनकी पत्नी  एक टन बॉडी के साथ चल रही हैं।   

 

ये भी पढ़ें- 
50+ आंटी का ऊ अंटावा डांस देखकर उड़ जाएंगे होश ! वायरल हुआ वीडियो

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

10 साल बाद सख्त टीचर से मिली लड़की, क्या हुआ इसके बाद-वीडियो हुआ वायरल
ऑफिस में काम से बचने के लिए बना बेवकूफ, पोस्ट शेयर के बाद हो गया ट्रोल