'हाय मेरा दिल' पर किली और नीमा पॉल ने दिखाया जलवा, इंडियन ड्रेस देखकर क्रेजी हुए फैंस, देखें वीडियो

Published : May 17, 2023, 12:33 PM ISTUpdated : May 17, 2023, 12:35 PM IST
kili paul neema paul haay mera dil

सार

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पांच लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं कमेंट सेक्शन में लोग किली और नीमा की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

वायरल डेस्क. बॉलीवुड गानों पर लिपसिंग करके मशहूर हुए किली पॉल और नीमा पॉल का एक और वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में किली और नीमा इंडियन ड्रेस में नजर आए। दोनों ने इस ड्रेस में फिल्म जोश (2000) के गाने ‘हाय मेरा दिल चुरा के…’ पर डांस किया जिसे देख फैंस क्रेजी हो गए।

कुर्ता पजामा पहने नजर आए किली

वायरल वीडियो में किली कुर्ता पजामा पहने नजर आते हैं तो वहीं उनकी बहन नीमा लहंगा चोली। इसके बाद दोनों गाने के बोल और धुन पर अपने धांसू एक्सप्रेशन देते हैं, जिसे देखकर लगता है कि जोश फिल्म का ही सीन चल रहा हो। किली और नीमा के इस वीडियो को इंडियन फैंस ने काफी पसंद किया है। 

इस वीडियो ने जीता फैंस का दिल

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पांच लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं कमेंट सेक्शन में लोग किली और नीमा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अफ्रीका छोड़कर आप दोनों को भारत आ जाना चाहिए।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘किली भाई, क्या आपको किसी इंडियन से प्यार हो गया है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘बहुत शानदार  और नीमा की एंट्री तो एक दम जबर्दस्त।’ देखें वीडियो…

 

 

यह भी देखें : जोर-जोर से नाच रहा था लड़कियों का ग्रुप और तभी हो गया हादसा, देखें वायरल वीडियो

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…

PREV

Recommended Stories

प्रदर्शनी में बच्चे की एक गलती से हुआ बहुत बड़ा नुकसान, 51.50 लाख तो सिर्फ मजदूरी में लगेगा!
बीमार पिता को जब वृद्धाश्रम छोड़ने पहुंचा एक पढ़ा-लिखा बेटा, Watch Emotional Video