
वायरल डेस्क. सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़कियों का ग्रुप जमकर मस्ती और डांस करता हुआ नजर आता है। लड़कियां उछल-उछलकर डांस कर रही होती हैं कि तभी दुर्घटना घट जाती है। जानें क्या हुआ आगे…
डांस के दौरान हादसा
इस वीडियो को ट्विटर पर @structurefails नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवतियों के जोर-जोर से डांस करने से अचानक जमीन धंस जाती है और सभी लड़कियां एक एक गहरे गड्ढे में समा जाती हैं। आसपास मौजूद लोग लड़कियों की मदद के लिए दौड़ पड़ती है।
लोगों ने दिए ऐसे-ऐसे रिएक्शन
इस वीडियो को ट्विटर पर 23 लाख बार देखा जा चुका है। वायरल वीडियो पर लोगों ने रिएक्शन देने भी शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘23वां कारण की आपको वजन कम करना चाहिए।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘क्या ये लड़कियां जिंदा बचीं?’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘ये तो होना ही था।’
यह भी देखें : मछली पकड़ने के लिए फेंका जाल पर फंसी ऐसी चीज कि चीखें निकल गईं, सामने आया खौफनाक वीडियो
अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News