
प्योंगयांग। नार्थ कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग उन के परिवार से जुड़ी खबरें कम ही सामने आती हैं। अक्सर वे अकेले ही नजर आते हैं। बहुत कम उनकी पत्नी जरूर नजर आईं, मगर बच्चे तो कभी नहीं दिखे। हालांकि, सोशल मीडिया पर एक फोटो और वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है, यह किम जोंग उन की बेटी की फोटो और वीडियो है।
यह वायरल फोटो और वीडियो नार्थ कोरिया में आयोजित एक कार्यक्रम की है, जो वहां टीवी पर दिखाई जाती है। इस कार्यक्रम में एक बच्ची की ओर सभी का ध्यान जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह किम जोंग उन की इकलौती बेटी है। इसका नाम जू-ए है और यह एकांत में ही रहना पसंद करती है। सार्वजनिक रूप से इसे नहीं देखा जाता, यहां तक कि नॉर्थ कोरिया में भी इसकी फोटो और वीडियो सामने नहीं आती है।
टीवी पर यह कार्यक्रम इस महीने की शुरुआत में दिखाया गया और इसमें एक लड़की ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। यह शो नार्थ कोरिया की स्थापना की सालगिरह में भाग लेने वाले अन्य बच्चों के समूह में देखा गया। वह इस शो में एक गाना गा रही थी। इस कार्यक्रम में किम जोंग उन और उनकी पत्नी री-सोल-जू भी मौजूद थीं। इसमें देखा जा रहा है कि किम की पत्नी री-सोल-जू उस लड़की को बार-बार इशारे कर रही हैं और उसकी हौसला अफजाई कर रही हैं।
दुनियाभर में इस देश और इससे जुड़ी चीजों को लेकर लोगों में उत्सुकता
नार्थ कोरिया ऐसा देश है, जिसके बारे में जानने को लेकर दुनियाभर में लोगों में उत्सुकता बनी रहती है। यहां राजधानी में सबसे ऊंची बिल्डिंग रूयूंगोंग होटल है। हालांकि, इसके जर्जर हालात को देखते हुए इसे कयामत का होटल भी कहते हैं। यही नहीं, यह पूरी इमारत खाली है और इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इसकी ऊंचाई एक हजार फुट से भी अधिक है। यहां महिलाओं को ट्रैफिक पुलिस की जॉब आसानी से मिल जाती है। इस सेक्टर में उनकी डिमांड अधिक रहती है।
बुजर्ग पति का वृद्ध महिला कैसे रख रही खास ख्याल.. भावुक कर देगा यह दिल छू लेना वाला वीडियो
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News