कोरियाई मां ने बेटे को सिखाई हिंदी, बच्चे ने पकोड़े का जो मतलब बताया.. उसे सुन हंसी नहीं रूक पाएगी आपकी

Published : Jul 21, 2022, 11:05 AM ISTUpdated : Jul 21, 2022, 11:37 AM IST
कोरियाई मां ने बेटे को सिखाई हिंदी, बच्चे ने पकोड़े का जो मतलब बताया.. उसे सुन हंसी नहीं रूक पाएगी आपकी

सार

कोरिया की एक महिला बच्चे को हिंदी सिखा रही है। इसमें वह पकौड़े के बारे में बताती है। बच्चा खेल-खेल में पकौड़े को जिस तरह बताता है, वह बेहद मजेदार है। वीडियो को अब तक साढ़े तीन लाख से अधिक बार देखा गया है। 

ट्रेंडिंग डेस्क। सोशल मीडिया पर एक कोरियाई महिला का वीडियो तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपने बेटे को हिंदी सिखा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए इस वीडियो को साढ़े लाख से अधिक बार देखा गया है और 20 हजार से अधिक यूजर्स इसे पसंद कर चुके हैं। 

इस वीडियो को एक भारतीय कोरियाई दंपति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट प्रेम किम फॉरएवर पर पोस्ट किया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, कोरियाई पत्नी बेटे को हिंदी सिखा रही है। इस वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि कोरियाइ्र महिला एक प्लेट की ओर इशारा कर रही है, जिसमें पकौड़ा रखा है। महिला बेटे से पूछ रही है कि यह क्या है। 

 

इसके बाद महिला खुद जवाब देते हुए कहती है, ये पकौड़ा है यानी यह एक पकौड़ा है। फिर महिला लड़के को इसके बारे में और बताती है। वीडियो में मां और बेटे की इस जोड़ी को पकौड़ा शब्द को एक साथ कई बार दोहराते हुए सुना जा सकता है। महिला अपने बेटे को बताती है, पकौड़ा में बहुत स्वाद होता है यानी पकौड़े बहुत स्वादिष्ट होते हैं। 

पकौड़े को घोड़े की तरह दौड़ाने लगता है बच्चा 
इसके बाद पकौड़े को घोड़े की तरह दौड़ाने लगाता है और दौड़ते वक्त घोड़े की टाप वाली आवाज निकालने लगा। इस वीडियो को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। शेयर किए जाने के बाद से वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। नेटिजंस ने पोस्ट के कमेंट बॉक्स में खूब सारे इमोजी से अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा, हमेशा की तरह प्यार भरी पोस्ट। एक अन्य लिखा, आप दोनों कितने  क्यूट हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने बच्चे को क्यूट बेबी लिखा। इससे पहले हाल ही में एक विदेशी महिला का हिंदी भाषा में चाय बेचने की नकल करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसमें महिला अच्छी हिंदी बोलती दिख रही है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ट्रक में भरी शराब सड़क पर गिर गई, देखिए लोगों ने पलभर में किया कुछ ऐसा...

ललित मोदी ने 11 साल पहले कराया था सुष्मिता सेन का ये बड़ा काम, तब से दोनों के बीच पक रही खिचड़ी!

बच्ची के संस्कार का वीडियो वायरल, स्मृति ईरानी से लेकर कई बड़ी शख्सियत ने की तारीफ

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

मासूम जान का भी ख्याल ना आया! स्पोर्ट्स कार पर बच्चे के साथ स्टंट-WATCH VIDEO
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय ड्राइवर ने सिर्फ 10 घंटे में की गजब की कमाई, खुद बताया-WATCH