यहां दो पुरुषों ने एक-दूसरे से प्यार किया, अब सरकार ने कहा- दोनों को फांसी के फंदे पर लटका दो

Iran में शरिया लॉ (Sharia Law) के तहत एक पुरुष और उसके मेल प्रेमी को फांसी की सजा सुनाई गई। आरोपी के ससुर ने फांसी की मांग की थी, जिसके बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 7, 2021 12:48 PM IST / Updated: Nov 08 2021, 07:43 AM IST

तेहरान (Tehran). ईरान में एक शादीशुदा व्यक्ति और उसके मेल लवर को मौत की सजा सुनाई गई है। शादीशुदा व्यक्ति के लिए उसके ससुर ने फांसी की मांग की थी। दोनों पर अडल्ट्री (Adultery) का आरोप लगा है। द सन (The Sun) की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी की पत्नी ने कोर्ट में अपनी जान बख्शने की भीख मांगी है। ईरानी शरिया कानून (Sharia Law) में अगर पीड़ित का परिवार अपराध के आरोपियों को माफ कर देता है तो उन्हें माफ किया जा सकता है। या सिर्फ जेल की सजा दी जा सकती है। लेकिन महिला के पिता ने माफ नहीं किया। दामाद पर धोखा देने का आरोप लगाकर फांसी की सजा की मांग की। 

पहले पत्थर मारने का कानून था 
ईरान में कानून के तहत अडल्ट्री के दोष के लिए पत्थर मारने की सजा थी, लेकिन 2013 में कानून को बदल दिया ताकि जजों को दूसरी सजा चुनने का विकल्प मिल सके। अरबी शब्द शरिया का अर्थ रास्ता है। यह एक मुसलमान के जीवन के हर पहलू को बताता है। विभिन्न देशों में शरिया कानून की व्याख्या करने का तरीका अलग-अलग है। यह काफी हद तक सरकार पर निर्भर करता है। इस साल जब तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया, तब भी इस कानून की काफी आलोचना की गई थी। 

Latest Videos

तालिबान ने 1990 के दशक में महिलाओं के साथ काफी क्रूरता की। उनका उत्पीड़न किया। अब जब अफगानिस्तान में तालिबान फिर से लौटा तो महिलाओं में शरिया कानून को लेकर फिर से डर पैदा हो गया। तालिबान नेता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा था कि अफगानिस्तान पर शरिया कानून लागू होगा। यहां लागू कानून के मुताबिक ही महिलाओं को आजादी दी गई। उन्हें ऑफिस जाने से रोक दिया गया। बिना किसी पुरुष के महिलाओं को घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई।

ये भी पढ़ें

तुमने जो पहना है, उन कपड़ों में मेरे पास मत आ जाना, रेप हो जाएगा..इस मैसेज को पढ़ लड़की का हुआ बुरा हाल

संबंध बनाने के दौरान बैंकर ने कर दी थी लड़की की हत्या, चौंकाने वाली हैं Escort के मौत की कहानी

निर्भया जैसी अजरा की कहानी! मां ने बताया, मुर्दाघर में बेटी की लाश के साथ 3 बार बलात्कार किया गया

लड़की ने पूरी पीठ पर गुदवा लिया बॉयफ्रेंड का नाम, लेकिन एक हफ्ते बाद ऐसा कुछ हुआ, बर्बाद हो गई पूरी जिंदगी

दुनिया में इस जगह 'हनुमान जी' ने लिया जन्म, बच्चे को देखकर माता-पिता के साथ डॉक्टर भी रह गए दंग

 

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला