
वायरल डेस्क. आपने सुना होगा कि जब जान खतरे में हो तो आत्मरक्षा में लाइसेंसी बंदूक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे लेकर दुनिया के कई देशों में अलग-अलग नियम हैं पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स ने दूसरे को सिर्फ इसलिए गोली मार दी क्योंकि वह उसे घूंसा मारने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, बंदूक लिए शख्स ने उसे कई बार चेतावनी देते हुए पीछे हटने को कहा,लेकिन वह नहीं माना और तभी बंदूक लिए शख्स ने उसे गोली मार दी। ये घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो किस देश का है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि, वायरल वीडियो पर ज्यादातर लोग कमेंट करते हुए यही पूछ रहे हैं कि आखिर ये किस तरह की आत्मरक्षा है? देखें वीडियो…
ऐसे ही रोचक आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News