3 दिन से तड़प रहे युवक के गुप्तांग और आसपास की जगह को देख डॉक्टर शॉक्ड, कहा- ऐसा केस जिंदगी में पहली बार देखा

Published : Apr 02, 2022, 05:10 PM IST
3 दिन से तड़प रहे युवक के गुप्तांग और आसपास की जगह को देख डॉक्टर शॉक्ड, कहा- ऐसा केस जिंदगी में पहली बार देखा

सार

नशे के आदती लोग क्या-क्या और कैसी-कैसी हरकतें कर बैठते हैं, आप सोच भी नहीं सकते। एक शख्स ने तो अपने गुप्तांग में ही कोकीन का इंजेक्शन लगा लिया। वह भी एक नहीं तीन बार। मगर तीसरी बार उसकी हालत ऐसी हो गई, जो आप सोच भी नहीं सकते। 

नई दिल्ली। क्या हो जब कोई शख्स अपने गुप्तांग (पेनिस) की नस में नशे का इंजेक्शन लगा ले। वह भी कोई साधारण नशा नहीं, सीधे कोकीन का इंजेक्शन। इस अजीब से मामले को सुनने-पढ़ने के बाद शायद आपके रोंगटे खड़े हो जाएं। लेकिन हकीकत में ऐसा हो चुका है। हैरान करने वाला यह मामला अमरीका में एक शख्स ने अंजाम दिया है। 

हाल ही में अमरीकी जर्नल ऑस केस रिपोर्ट में एक स्टडी पब्लिश हुई। यह रिपोर्ट संभवत: उस शख्स का इलाज करने वाले डॉक्टर के हवाले से दी गई है। रिपोर्ट में उस व्यक्ति या इलाज करने वाले डॉक्टर का नाम नहीं दिया है। इसमें बताया गया है कि एक शख्स को उसके गुप्तांग और अगल-बगल के अंगों में 3 दिन से काफी दर्द हो रहा था। दर्द की वजह से गुप्तांग और आसपास की जगह काली पड़ गई थी। उनमें सूजन भी थी। साथ ही, दाया पैर भी फूल गया था। 

यह भी पढ़ें: शरीर पर टॉयलेट पेपर लपेटे बाथरूम में यह काम कर था सांप

गुप्तांग के आसपास के टिश्यु सड़ गए और उनमें बदबू आ रही थी 
दर्द जब बर्दाश्त नहीं हुआ और हालात बिगड़ते गए तो उसने डॉक्टर के पास जाने का फैसला किया। सारी बात जानने के बाद डॉक्टर ने मरीज के गुप्तांग और आसपास की जगह देखी तो चौंक गया। उसने अपनी जिंदगी में ऐसा केस पहले कभी नहीं देखा था। डॉक्टर के मुताबिक, हालात काफी भयावह थे। गुप्तांग और आसपास की जगह के टिश्यु सड़ रहे थे। मांसपेशियां गायब हो रही थीं। उनमें बदबू भी आ रही थी। यूरीन और स्पर्म रिलीज करने वाली नली और आसपास के हिस्से में फफोले जैसा कुछ दिख रहा था। डॉक्टर ने पहले सोचा कि यह गैंगरीन के लक्षण हैं और शायद उसके गुप्तांग को जल्द से जल्द काटना पड़ता। मगर पहले जांच का फैसला किया गया और यह सही निर्णय था। जांच में सामने आया कि यह गैंगरीन के लक्षण नहीं हैं। घातक संक्रमण से जुड़ा एक और टेस्ट किया, मगर उसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई। इसके बाद एक कुछ और डॉक्टरों से सलाह ली गई। 

यह भी पढ़ें: भारत के इस रेस्त्रां में रोटी की कीमत 450 रुपए और दाल का दाम 1050 रुपए

डॉक्टर ने कहा- सड़ चुके भाग को हमें काटना पड़ेगा 
एक मत से निर्णय हुआ कि पहले कुछ एंटिबायोटिक्स देते हैं, जिससे हालात सुधर सकें और सड़न कम या फिर धीरे हो। यह फैसला भी हैरान करने वाला था। दवा से शख्स में पॉजिटिव रिस्पान्स दिखाई दिए। प्रभावित जगह ठीक हो रही थी, मगर डॉक्टर फिर भी संतुष्ट नहीं थे। उन्हें अंदाजा था कि जल्द ही हालात बिगड़ सकते हैं। इसको देखते हुए उन्होंने शख्स से कहा कि अब आराम तो है, लेकिन यह ज्यादा दिन नहीं चलेगा। हमें गुप्तांग काटना पड़ेगा। खासकर उस भाग को जो अब सड़ चुका है। इससे सड़न आागे नहीं फैलेगी। मगर यह सुनते ही शख्स घबरा गया। वह जाने लगा, तब उसे रोक कर इलाज का एक और तरीका समझाया गया। हालांकि, यह कुछ लंबा था।  करीब दो हफ्ते के इलाज के बाद सकारात्मक नतीजे आए। इन्फेक्शन काफी हद तक रूक गया था और चोट भी ठीक हो रही थी। 

यह भी पढ़ें: नहाते समय महिला के कान में घुसा केकड़ा, वीडियो में देखिए आगे क्या हुआ 

सुई लगाने से शरीर में पड़े निशान तो एक दिन किया ऐसा काम 
इस दो हफ्ते के दौरान शख्स ने बताया कि वह कई महीनों से नशे का इंजेक्शन ले रहा था। इंजेक्शन के जरिए ही वह नशा लेता था। इंजेक्शन की वजह से शरीर में कई जगह उसके निशान पड़ गए थे। अब जब नई जगह नहीं दिखी तो गुप्तांग में इंजेक्शन लगाने का फैसला किया। दो हफ्ते लगातार उसने यह काम किया। हफ्ते में एक बार वह गुप्तांग की डोरसेल नस में इंजेक्शन लगाता था। तब उसे कुछ नहीं हुआ, लेकिन जब यह काम उसने तीसरे हफ्ते किया, तो हालात बिगड़ गए। इंफेक्शन से नेक्रोसिस और गैंगरीन होने का खतरा था और वह जगह काटनी पड़ती। रिपोर्ट में सरकार से गुजारिश की गई है कि इंजेक्शन के जरिए नशा लेने वालों को नोटिस जारी किया जाना चाहिए कि ऐसे खास अंगों पर ये काम नहीं किया जाए। 

हटके में खबरें और भी हैं..

शख्स ने जिस पालतू कुत्ते को घर की हिफाजत के लिए रखा, वही बेटी को नोच-नोचकर खा गया  

शादीशुदा महिलाओं ने पुलिस से की शिकायत, कहा- यह हमें एक खास ऑफर देता है  

ब्रिटेन में हालात बदतर! नागरिकों के लिए चप्पल की हो गई कमी, जानें क्या हो रही अजीब अपील  

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

मासूम जान का भी ख्याल ना आया! स्पोर्ट्स कार पर बच्चे के साथ स्टंट-WATCH VIDEO
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय ड्राइवर ने सिर्फ 10 घंटे में की गजब की कमाई, खुद बताया-WATCH