कार रोकी, पत्नी-बेटी से बात की और 10 सेकंड में Atal Setu से कूदा इंजीनियर-Video

Published : Jul 25, 2024, 02:24 PM ISTUpdated : Jul 25, 2024, 07:38 PM IST
ATAL SETU

सार

मुंबई के अटल सेतु से पेशे से इंजीनयिर  श्रीनिवास ने समुद्र में छलांग लगा दी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ऐसा कहा जा रहा है कि डोंबिवली के रहने वाला ये शख्स कर्ज की वजह से टेंशन में था।

ट्रेंडिंग डेस्क. man jumps from mumbai atal setu bridge captured on cctv। मुंबई में अटल सेतु से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें एक शख्स समुद्र पर बने पुल से रेलिंग पर चढ़कर नीचे छलांग लगा देता है। ये घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फिलहाल सुसाइड की कोशिश करने वाले शख्स को समुद्र में तलाशा जा रहा है।

इंजीनियर ने समुद्र में लगा दी छलांग  

डोंबिवली के रहने वाला श्रीनिवास कथित तौर पर टेंशन में था। ऐसा कहा जा रहा है कि उसपर कर्ज था, जिसकी वजह से वो कुछ दिनों से बेहद परेशान था। 24 जुलाई की दोपहर 12:30 बजे के आसपास मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक के न्हावा शेवा छोर पर वो अपनी कार पार्क करते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद वो कुछ सेकंड में पुल की रेलिंग पर चढ़ जाता है और छलांग लगा देता है।

 

सुसाइड के पहले पत्नी, बेटी से की बात

मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक- श्रीनिवास रात मंगलवार रात 11:30 बजे घर से निकला था। सुसाइड अटेम्प्ट करने के पहले उसने अपनी पत्नी और 4 साल की बेटी से बात की थी। श्रीनिवास अपनी टाटा नेक्सन MH 05 EV 0849 कार से अटल सेतु पर पहुंचा। छलांग लगाने से पहले वो एक सेकंड भी नहीं रुका। लगा सब कुछ तयकर करके आया था। महज 10 से 15 सेकंड में पूरी घटना हो गई।

पहले भी कर चुके सुसाइड की कोशिश

परिजनों के मुताबिक- श्रीनिवासन इससे पहले कुवैत में काम कर रहा था। बीते साल वो मुंबई वापस लौटा था। उसने यहां अपना कारोबार शुरु किया था। उसपर कर्ज था, जिसकी वजह से उसकी हालत ठीक नहीं थी। इससे पहले भी वो सुसाइड की कोशिश कर चुका था। 2023 में कुवैत में फ़्लोर क्लीनर पीकर वो अपनी जान देने की कोशिश की थी। उस समय उसे बचा लिया गया था। 

ये भी पढ़ें -

रूस की सबसे खूबसूरत बाइकर की ऐसे हुई मौत, हादसा या साजिश, उठ रहे सवाल

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल