पड़ोसी ने पहले महिला के साथ बलात्कार किया, फिर काट दिया गला, 25 बार घोंपे चाकू...चौंकाने वाली है वजह

पूर्वी दिल्ली में एक व्यक्ति ने अपनी पड़ोसी महिला की हत्या कर दी। आरोप है कि उसने पहले महिला के साथ बलात्कार किया फिर एक या दो बार नहीं, बल्कि 25 बार चाकू घोंप कर हत्या कर दी।

Asianet News Hindi | Published : Jun 15, 2021 4:56 AM IST / Updated: Jun 15 2021, 10:30 AM IST

नई दिल्ली. दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पूर्वी दिल्ली में 32 साल के व्यक्ति ने अपनी 62 साल की पड़ोसी से पहले बलात्कार किया फिर चाकू मारकर हत्या कर दी। उसपर इस कदर खून सवार था कि महिला को एक या दो बार नहीं बल्कि 25 बार चाकू मारा। 
 
पुलिस ने हत्यारे को किया गिरफ्तार

वारदात पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में हुई। महिला सब्जी बेचती थी। उसी को लेकर दोनों में कुछ कहासुनी हुई। उसके बाद पड़ोसी ने हत्या का प्लान बनााय। आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में पता चला कि उसने उसे 25 बार चाकू मारा। 

13 जून को पुलिस को मिली खबर
पुलिस ने कहा है कि उन्हें 13 जून को दोपहर 2:56 बजे न्यू अशोक नगर पुलिस स्टेशन में खबर मिली कि एक बुजुर्ग महिला को धर्मशिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस हॉस्पिटल पहुंची तो पाया कि पीड़िता दिल्ली के गांव दल्लूपुरा के पीपल चौक के पास की रहने वाली थी। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Latest Videos

हत्यारे ने गला काट दिया था
हत्यारे ने महिला का गला धारदार हथियार से काट दिया था। पेट पर कई नुकीले घाव पाए गए थे। जांच के दौरान पुलिस टीम ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की चांज कर रही है। 

हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद
लंबी पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने महिला की हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया