ऑनलाइन इश्क+शादी= गायः इसको पाने के लिए प्लान बनाकर आया शख्स, महिला को जिंदगीभर का जख्म देकर चला गया

ऑनलाइन प्यार की ऐसी कही कहानी सामने आई है जिसमें एक शख्स ने मोबाइल एप से महिला से दोस्ती की और 20 के अंदर बहला फुसला कर शादी भी कर ली। लेकिन महिला को ऐसा धोखा मिला जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी

Piyush Singh Rajput | Published : Mar 18, 2023 6:36 AM IST / Updated: Mar 18 2023, 12:17 PM IST

वायरल डेस्क. सोशल मीडिया के इस दौर में अब प्यार भी ऑनलाइन होने लगा है। लोगों को मोबाइल एप से दोस्ती के बाद अब कुछ दिनों में प्यार भी हो जाता है। और तो और कुछ ऐसे भी हैं जो दूसरे व्यक्ति के बारे में बिना कुछ जाने शादी तक रचा लेते हैं। बाद में उन्हें पछतावे के अलावा कुछ नहीं मिलता। एक ऑनलाइन प्यार की ऐसी कही कहानी सामने आई है जिसमें एक शख्स ने डेटिंग एप से महिला से दोस्ती की और 20 दिन के अंदर उसे बहला फुसला कर शादी भी कर ली। लेकिन महिला को ऐसा धोखा मिला जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी

ऑनलाइन डेटिंग, शादी और धोखा

दरअसल, दक्षिणी चीन के एक प्रांत में रहने वाली महिला के साथ शादी के कुछ दिनों बाद ही धोखा हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को कुछ समय पहले ऑनलाइन डेटिंग एप पर एक शख्स पसंद आ गया। दोनों की बातचीत होने लगी और फिर दोनों करीब आ गए। महिला का एक आलीशान फार्महाउस और दो महंगी नस्ल की गायें भी थीं, जिसके बारे में सामने वाला शख्स जानकारी जुटा चुका था। इसके बाद उसने पूरी प्लानिंग के साथ महिला से शादी की और कुछ दिनों बाद उसकी दोनों महंगी गायें बेचकर भाग गया।

जिससे शादी की वह निकला ठग

महिला ने बताया कि शादी के बाद वह उस शख्स के साथ अपने फार्महाउस में ही रहने लगी थी। कुछ दिनों बाद उसका पति अचानक गायब हो गया, उसने देखा तो उसकी दो गायें और बहुत सा कीमती सामना भी गायब था। महिला ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज की तो पता चला कि जिस शख्स से उसने शादी की थी, वह एक बहुत बड़ा ठग था। ये जानकर महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद उसके पति ने उससे बहुत से पैसे भी ऐंठ लिए थे। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। वहीं चीन के अखबारों में इसे ऑनलाइन डेटिंग का एक और साइड इफेक्ट बताया गया है।

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…

Share this article
click me!