
ट्रेंडिंग डेस्क। कबड्डी बेहद पुराना खेल है। कहा जाता है गांव में अखाड़ों में पहलवानी करते वक्त यह खेल युवाओं के बीच खेला जाता था। कभी यह पानी से भरे खेत में भी होता, जिससे खिलाड़ी कीचड़ से सन जाते थे और फिसलने की वजह से पकड़ने वाली टीम को काफी परेशानी होती थी। बहरहाल, सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है।
हालांकि, यह वीडियो सिर्फ पुरुषों के बीच नहीं हो रहा है बल्कि, एक पूरी टीम लड़कियों की भी है। वीडियो काफी मजेदार है और लोग इसे देखने के बाद मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का कबड्डी खेलने लड़कियों के बीच जा पहुंचता है और ऐसा करते-करते वह कुछ दूसरा ही खेल करने लगता है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का कबड्डी खेलने लड़कियों के बीच पहुंचता है, तो लड़कियां भी उसे चुनौती देते हुए घेरकर पकड़ लेती है। कुछ देर तो लड़का असली वाला कबड्डी खेल खेलता रहा, मगर थोड़ी देर बाद वह रोमांटिक हो जाता है और एक लड़की के साथ फ्लर्ट करने लगता है। लड़की की मुस्कुराती हुई बस खड़ी रहती है, जबकि बाकि लड़कियां दोनों के बीच हो रहे नए खेल को मुस्कुराती हुई देखती रहती हैं।
'ऐसी कबड्डी कौन खेलता है भाई'
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का और लड़की दोनों अच्छे मूड में रोमांस शुरू कर देते हैं। इंस्टाग्राम पर इस वायरल वीडियो को सख्त लोग नाम के अकाउंट हैंडल से पोस्ट किया गया है और इसे लाखों बार देखा जा चुका है। हजारों यूजर्स ने इसे पसंद किया है बहुत से यूजर्स ने इस पर मजेदार रिएक्शन दिए हैं। पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, ये वाली कबड्डी मुझे भी खेलनी है। वहीं, एक यूजर ने लिखा, मेरे साथ खेलोगी? दूसरे यूजर ने लिखा, ऐसी कबड्डी कौन खेलता है भाई।
पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम
किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News