5 साल की लड़की का वीडियो क्यों हुआ वायरल, पीएम मोदी से लेकर सीएम तक कर चुके हैं तारीफ

Published : Aug 30, 2021, 09:42 AM ISTUpdated : Aug 30, 2021, 09:51 AM IST
5 साल की लड़की का वीडियो क्यों हुआ वायरल, पीएम मोदी से लेकर सीएम तक कर चुके हैं तारीफ

सार

एस्तेर के 5 लाख से अधिक YouTube सब्सक्राइबर हैं। जहां वह अपने कई वीडियो अपलोड करती हैं। इस वीडियो को उनके YouTube पर 3 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर 5 साल की एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। मिजोरम की ये लड़की राष्ट्रगान गा रही है। एस्तेर हनमटे नाम की इस लड़की के वीडियो पर मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा सहित लाखों सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी। 

वायरल वीडियो में क्या है?
वीडियो में दिख रहा है कि एस्तेर सेना की वर्दी पहने हुए है। उसके साथ 3 असम राइफल्स के जवान है। जगह लुंगलेई है। सैनिकों के साथ गाते हुए उसने अपने हाथ में तिरंगा लिया है। 

2 मिनट की वीडियो ने मचाई धूम
लगभग 2 मिनट का वीडियो देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले 13 अगस्त को YouTube पर अपलोड किया गया था। वीडियो में पूर्वोत्तर राज्य के कई संगीत भी सुनाई देते हैं। एस्तेर ने सैनिकों के साथ-साथ मार्च भी किया।

वीडियो के साथ YouTube पर लिखा है, 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ये वीडियो तैयार किया गया है। यह उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि है जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। क्या यह हमें अपने छोटे-छोटे मतभेदों को सुलझाने और एक राष्ट्र के रूप में खड़े होने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस स्वतंत्रता दिवस आइए हम एक बार और सभी के लिए 'THEM' और 'US' की सोच को खत्म कर 'WE' के साथ आगे बढ़े। 

एस्तेर का पिछला वीडियो भी हुआ था वायरल 

एस्तेर पिछले साल तब वायरल हुई थी जब उन्होंने राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' गाया था, जिसका टाइटल था मां तुझे सलाम। उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्विटर पर तारीफ की थी। मिजोरम के सीएम के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने लड़की की तारीफ की थी। 

ये भी पढ़ें

1- पब्लिक में गाना गाने पर मिली क्रूर सजा, घर से घसीटकर ले आए, फिर बंदूक की बट से पीटा, अधमरा होने पर मारी गोली

2- 2 साल के बच्चे को गर्म कार में 3 घंटे तक लॉक किया, दाई ने बच्चे को ऐसे मौत दी कि हर कोई चौंक गया

3- यहां म्यूजिक, टीवी, रेडियो पर किसी महिला की आवाज नहीं आनी चाहिए, नहीं तो मौत तक की सजा मिलेगी

4- US ने 7350 मील दूर बैठ काबुल ब्लास्ट प्लानर को किया टारगेट, जानें ड्रोन कैसे ला सकता है युद्ध में क्रांति

5- पॉर्न की ऐसी लत कि कर्मचारी ने बॉस को लगाया करोड़ों का चूना, पैसों से उसने ऐसा काम किया कि कंपनी हुई बर्बाद

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल