
मुंबई. महाराष्ट्र से एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां घनसोली के एक व्यक्ति की उसके ही दोस्त ने हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच तेज की तो 48 घंटे के अंदर आरोपी इगतपुरी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या की ये कहानी जितनी साधारण लगती है उतनी है नहीं। दरअसल, हत्या करने के लिए दोस्त ने कैसे प्लान किया, वो चौंकाने वाला है।
आरोपी दोस्त का नाम अर्जुन चौधरी है। वह 43 साल का है। उसने अपने दोस्त नागेंद्र पांडे (37) की हत्या करने के लिए उसे पहले अपने घर आमंत्रित किया। बता दें कि मृतक कोपरखैरणे में रिलायंस कंपनी में ठेकेदार था।
घर में ही पीट-पीटकर हत्या कर दी
बुलावे पर जब नागेंद्र दोस्त के घर पहुंचा तो हैरान रह गया। कुछ देर दोनों में बात हुई फिर आरोपी अर्जुन ने पीट-पीटकर नागेंद्र की हत्या कर दी। फिर शव को वॉशरूम में फेंक दिया था।
घर नहीं लौटने पर पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट
जब नागेंद्र घर नहीं लौटा तो पत्नी परेशान होने लगी। उसने सोमवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। महिला को शक था कि उसका पति अर्जुन के घर होगा।
महिला सीधे आरोपी अर्जुन के घर पहुंची। वहीं देखा तो घर के बाहर पति के जूते और छतरी पड़ी थी। कुछ ही देर में उसने नागेंद्र के भाई को इसकी खबर दी। वह भी आरोपी के घर पहुंचा। धक्का देकर खिड़की खोल दी। वहां फर्श पर खून के निशान पड़े थे। कुछ गड़बड़ होने का शक होने पर उसने तुरंत पुलिस को खबर किया।
खून से लथपथ पड़ा था शव
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा, जहां पांडे का शव खून से लथपथ पड़ा था। पुलिस ने घर के अंदर से खून से सना लोहे की रॉड और चाकू भी बरामद किया है। शव को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चौंकाने वाली थी हत्या की वजह
पुलिस ने फोन ट्रेस करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।वह पश्चिम बंगाल में अपने पैतृक गांव भागने की कोशिश में था। पुलिस ने बताया कि आरोपी का असली नाम राजू हरिनारायण उर्फ हरिप्रदा महाराणा है। अर्जुन बनकर घनसोली में रहता था। पुलिस को शक है कि वह यूपी का है।
पुलिस ने बताया कि नागेंद्र की पत्नी के साथ आरोपी अर्जुन का एकतरफा प्रेम संबंध था। ये बात जब नागेंद्र को पता चली तो 17 जुलाई को उसका अर्जुन से झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े के बाद अर्जुन ने हत्या करने का मन बना लिया। अर्जुन ने ये बात कबूल कर ली। पुलिस ने चौधरी की पुलिस हिरासत रिमांड ले ली है। उन्हें शक है कि हत्या में चौधरी ने दूसरे लोगों की भी मदद ली होगी।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News