मुंबई की निर्भया की मौत: दरिंदे ने प्राइवेट पार्ट पर मारी थी रॉड, ट्विटर यूजर्स ने पूछा- हाथरस लॉबी चुप क्यों?

पुलिस ने घटना के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है, जिससे महिला के साथ मारपीट होती दिख रही है। महिला के साथ मारपीट करने के बाद आरोपी उसे टेंपो में बिठाकर फरार हो गया।

Asianet News Hindi | Published : Sep 11, 2021 8:09 AM IST / Updated: Sep 11 2021, 02:00 PM IST

मुंबई. मुंबई के साकी नाका इलाके में बलात्कार की शिकार 32 साल की महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसने घाटकोपर के राजावाड़ी हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। वारदात शुक्रवार की सुबह मुंबई के साकी नाका इलाके के खैरानी रोड पर हुई। आरोपी ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। उसके बाद से महिला को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद से ही इसे मुंबई की निर्भया कहा जाने लगा था, क्योंकि यहां भी निर्भया केस जैसे ही बर्बरता की गई थी। 

ये भी पढ़ें- सड़क पर सोना-ठेले वालों से मांगकर खाना, ये कोई आम महिला नहीं बल्कि 10 साल सीएम रहे शख्स की साली है

Latest Videos

घटना का CCTV फुटेज आया सामने

पुलिस ने घटना के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है, जिससे महिला के साथ मारपीट होती दिख रही है। महिला के साथ मारपीट करने के बाद आरोपी उसे टेंपो में बिठाकर फरार हो गया। एक राहगीर ने बाद में महिला को बेहोश और खून से लथपथ पाया और पुलिस को खबर दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने 45 साल के आरोपी को आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार के लिए सजा) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस को शक है कि वारदात में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने मामले का संज्ञान लिया है।

ये भी पढ़ें- Taliban का बदला: Amrullah के भाई को नंगा कर कोड़ों से मारा, फिर गला काटा, मरने के बाद भी मारते रहे गोलियां

15 मिनट तक दर्द से तड़पती रही महिलां

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वारदात के बाद महिला करीब 15 मिनट तक खून से लथपथ वहीं पड़ी रही। इसके बाद बगल से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने उसे देखा और पुलिस को खबर किया। इसके बाद महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां करीब 30 घंटे तक महिला ने जिंदगी और मौत से जूझती रही और आखिर में दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- 9/11 अटैक के बाद कौन था वो शख्स, जिसने जॉर्ज बुश के कान में कहें 4 शब्द और बदल गई दुनिया की तस्वीर

मृतक की दो बेटियां है, मुंबई में ही रहती थी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक की 13 और 16 साल की दो बेटियां है। वे मुंबई में ही रहती हैं। महिला घर का खर्च चलाने के लिए प्राइवेट नौकरी करती थी। वहीं जिस व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया, उसके बारे में बताया जा रहा है कि वह हर दिन नशा करता था। वारदात वाले दिन भी उसने नशा किया था। वहीं पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। 
 

शहजाद पूनावाला ने कहा- हाथरस की लॉबी खामोश क्यों

पीड़िता की मौत पर राजनीतिक विशेषज्ञ शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि हाथरस की लॉबी खामोश क्यों है?

Share this article
click me!

Latest Videos

छतरपुर में क्लास में घुसा नॉटी मंकी, मचाता रहा उत्पात #Shorts
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सबसे खतरनाक प्लान बना रहा ईरान, अमेरिकी एजेंसियां अलर्ट
दिल्ली में काम करने वालों को CM Atishi का बड़ा गिफ्ट, अब नहीं रहेगी कोई टेंशन । Delhi Salary
Navratri 2024 : ये हैं मां दुर्गा के 108 नाम, नवरात्रि में 9 दिन करें इनका जाप
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने जम्मू, जम्मू-कश्मीर में जनता को संबोधित किया