पहले गैर भारतीय थे मंडेला जिन्हें मिला भारत रत्न, जानिए 27 साल बाद जेल से बाहर आए तो पहली रात क्या खाए

Published : Jul 18, 2022, 07:04 AM IST
पहले गैर भारतीय थे मंडेला जिन्हें मिला भारत रत्न, जानिए 27 साल बाद जेल से बाहर आए तो पहली रात क्या खाए

सार

Nelson Mandela Birthday: नेल्सन मंडेला रंगभेद के खिलाफ थे। दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद वाली सरकार की जगह लोकतांत्रिक बहुनस्लीय सरकार बनाने के लिए उन्होंने लंबा संघर्ष किया। 27 साल जेल में रहे और जब बाहर आए पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने। 

केपटाउन। Nelson Mandela Birthday: नेल्सन मंडेला अगर आज होते तो उनकी उम्र 104 साल होती। उनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक था। कपड़े बड़े तरतरीब से पहनते। पुरुषों के साथ-साथ बहुत सी महिलाएं भी उनकी प्रसंशक थीं। हालांकि, कुछ विद्वानों का मानना था कि महिलाएं उन्हें ज्यादा पसंद करतीं और कुछ तो उन्हें बेहद चाहती थीं। 

मंडेला पहले ऐसे गैर विदेशी शख्स थे, जिन्हें भारत रत्न सम्मान दिया गया। यही नहीं, वे नोबेल शांति पुरस्कार से भी सम्मानित हुए। 5 दिसंबर 2013 को 95 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। मंडेला ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद वाली सरकार की जगह एक लोकतांत्रिक बहुनस्लीय सरकार बनाने के लिए काफी लंबा संघर्ष किया। इस आंदोलन की वजह से उन्हें 27 साल जेल में बिताने पड़े। उन्हें केपटाउन के पास एक जेल में रखा गया था। जब वे जेल से बाहर आए तो जीत के साथ। वे उसी दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने थे। 

जेल से छूटने के बाद पहली रात खाए इंडियन चिकन करी और चावल 
जेल से बाहर आने के बाद एक साक्षात्कार में नेल्सन मंडेला ने कहा था, मैं आज वह खाना खाऊंगा, जो पिछले 27 साल से नहीं खाया। दरअसल, यह खाना था इंडियन चिकन करी और राइस। मंडेला जेल से बाहर आने के बाद पहली रात केपटाउन में बिशप डेसमंड टुटु के घर ठहरे। वहीं, उनके खाने का कार्यक्रम था। वह रेडियो पर लगातार सुन रहे थे कि पूरी दुनिया में उनकी रिहाई को लेकर किस तरह की चर्चा हो रही है। लोग क्या बातें कर रहे हैं। कैसी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और क्या बयान सामने आ रहे हैं। 

मंडेला ने तीन शादी की, दूसरी पत्नी 22 साल छोटी थी 
नेल्सन मंडेला की तीन पत्नी थीं। पहली पत्नी का नाम एवलिन मेस था। वह मंडेला के राजनीतिक संरक्षक वाल्टर सिसुलु की भतीजी थीं। दरअसल, मंडेला के परिवार वाले चाहते थे कि वे गांव की एक लड़की से शादी कर लें। मगर मंडेला इसके लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने अपनी परेशानी सिसुलु को बताई, तो उन्होंने झट से एवलिन से उनकी शादी करा दी। इस तरह मंडेला की पहली शादी 26 साल की उम्र में 22 साल की एवलिन से हुई। इसके बाद मंडेला की दूसरी शादी विनिफ्रेड माडिकिजेला के साथ हुई। वह सामाजिक कार्यकर्ता थीं और शादी के समय मंडेला से 22 साल छोटी थीं। इसके बाद मंडेला ने ग्रासा माशेल से शादी की। ग्रासा के पहले पति मोजांबिक के पूर्व राष्ट्रपति समोरा माशेल थे। 1986 में विमान दुर्घटना में उनकी मौत के बाद ग्रासा अकेले ही रहती थीं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ट्रक में भरी शराब सड़क पर गिर गई, देखिए लोगों ने पलभर में किया कुछ ऐसा...

ललित मोदी ने 11 साल पहले कराया था सुष्मिता सेन का ये बड़ा काम, तब से दोनों के बीच पक रही खिचड़ी!

बच्ची के संस्कार का वीडियो वायरल, स्मृति ईरानी से लेकर कई बड़ी शख्सियत ने की तारीफ

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

नदी में खड़े दूल्हा-दुल्हन, इसी बीच वेडिंग प्लानर ने कर दिया भयानक ब्लंडर-VIDEO VIRAL
यूरोप में भी दी जाती हैं गंदी गलियां, इंडियन व्लॉगर ने शेयर किया वीडियो