18 साल बाद फिर बदल गया भारतीय नौसेना का झंडा, जानिए अब कैसा दिखता है और कब-कब हुआ बदलाव 

Published : Sep 03, 2022, 03:48 PM IST
18 साल बाद फिर बदल गया भारतीय नौसेना का झंडा, जानिए अब कैसा दिखता है और कब-कब हुआ बदलाव 

सार

नए ध्वज में सफेद बैकग्राउंड पर सेंट जॉर्ज के क्रॉस को दिखाती रेड लाइन को अब छत्रपति शिवाजी की मुहर के निशान से बदल दिया गया है। पहले जो सेंट जॉर्ज क्रॉस अब तक था, वह ईसाई शहीद के नाम पर था। वह ब्रिटेन के संरक्षक संत थे।

ट्रेंडिंग डेस्क। इंडियन नेवी यानी भारतीय नौसेना को अब नया ध्वज मिल गया है। यह नया ध्वज उसे औपनिवेशिक रॉयल नेवी से अलग करता है। इस ध्वज की पहली झलक, शुक्रवार, 2 सितंबर को तब सामने आई, जब कोच्चि में देश के पहले एयरक्रॉफ्ट करियर आईएनएस विकांत को नेवी में शामिल किया जा रहा था। इस नए ध्वज में सफेद बैकग्राउंड पर सेंअ जॉर्ज के क्रॉस को दिखाती रेड लाइन को अब छत्रपति शिवाजी की मुहर के निशान से बदल दिया गया है। 

नए झंडे के ऊपरी कोने पर भारत के तिरंगे झंडे और अशोक चिन्ह को पहले की तरह रखा गया है। शिवाजी की मुहर को नीचे और सोने के ऑक्टेगन यानी अष्टकोण के साथ दर्शाया गया है। बता दें कि जो सेंट जॉर्ज क्रॉस अब तक नेवी के झंडे पर था, वह एक धर्मयुद्ध ईसाई शहीद के नाम पर था। वह ब्रिटेन के संरक्षक संत थे। यह झंडा 1707 में रॉयल नेवी का झंडा बनने से पहले 12वीं सदी में अपनाया गया था। 

 

 

जॉर्ज क्रॉस को शिखर के साथ बदला गया 
हालांकि, इसके बाद 1858 में इस झंडे में तब्दीली की गई थी और फिर 1934 में इसके उत्तराधिकारी रॉयल इंडियन नेवी को यह स्थानांतरित कर दी गई थी। आजादी बाद अगले तीन साल तक इसे ही बरकरार रखा गया था। वहीं, 1950 में इसे बदलकर तिरंगा और अशोक चिन्ह भी जोड़ दिया गया। इसके बाद, 15 अगस्त 2001 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने इस ध्वज में थोड़ा बदलाव किया। तब जॉर्ज क्रॉस को भारतीय नौसेना के शिखर के साथ बदला गया। इसमें मुख्य रूप से अशोक चिन्ह था और बीच में एंकर, जबकि तिरंगे को उसी पुराने जगह पर रखा गया। 

अटल जी ने ही दूसरी बार किया बदलाव 
इसके बाद 2004 में फिर यह ध्वज जॉर्ज क्रॉस के साथ मूल डिजाइन में कर दिया गया। तब कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई थी कि ध्वज का नीला रंग आकाश और समुद्र से अलग नहीं था। मगर तब अशोक चिन्ह के प्रतीक को जॉर्ज क्रॉस के बीच में डाला गया और तिरंगे की जगह के साथ किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया। इस बार फाइनली जॉर्ज क्रॉस की जगह शिवाजी की मुहर ने ले लिया है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम 

किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

दूसरी मंजिल पर सो रही लड़की का चुराया हार, CCTV में कैद हुआ चोर का जुगाड़
बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video