
ट्रेंडिंग डेस्क। इस फोटो में कहीं उल्लू छिपा बैठा है। अगर नजर तेज होगी तो ही आपको यह नजर भी आएगा। बस, जरूरत है थोड़ा गौर करने की। इस तस्वीर को देखकर यूजर्स भी हैरान हैं। जंगल में पेड़ पर बैठा यह उल्लू असल में सभी को उल्लू बना रहा है। तमाम कोशिशों के बाद भी यह एक बार में नजर आ रहा। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर जमकर वायरल हो रही है।
चौड़ी आंखों और गोल मुंह वाले उल्लू बेहद रहस्यमयी जीव होते हैं। रात का यह मशहूर पक्षी अपनी कुछ आदतों और बातों के लिए सबसे दिलचस्प जीवित प्राणी में से एक माना जाता है। इनमें से कुछ में किसी भी परिवेश में घुलने-मिलने की क्षमता भी होती है। सामने बैठा रहेगा, मगर आप उसे आसानी से नहीं देख सकेंगे। थोड़ा गौर करना होगा, जोर लगाना होगा। अगर कहें कि व्यावहारिक रूप से ये अदृश्य हो जाते हैं, तो भी गलत नहीं होगा। दरअसल, इसे छलावरण के रूप में जाना जाता है और यही ट्रिक उन्हें शिकारियों से बचाती है।
ऐसी ही एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें एक उल्लू को एक पेड़ पर छिपते हुए दिखाया गया है। अब वायरल हो रही तस्वीर में उल्लू के पंख और शरीर बैकग्राउंड में पेड़ के समान रंग के हैं, जिससे ऐसा लग रहा है मानों वे पेड़ का हिस्सा है और उसकी आंखें भी। उल्लू ऐसा जीव है जो हरे-भरे परिवेश के साथ, पेड़ की शाखाओं में भी अच्छी तरह से घुलमिल जाता है।
कुछ ही घंटे में वायरल हो गई पोस्ट
यह वायरल तस्वीर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर बुइटेन्गेबिडेन नाम के अकाउंट हैंडल से पोस्ट की गई है। इसका कैप्शन सिर्फ एक शब्द का है और पूरी बात समझाने के लिए काफी है, छलावरण। कुछ ही घंटों में वायरल पोस्ट को करीब एक लाख 40 हजार यूजर्स ने पसंद किया है। पोस्ट को 14 हजार से अधिक यूजर्स ने रीट्वीट किया है, जबिक सात सौ से अधिक यूजर्स ने इस पर दिलचस्प कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, डैंग...मुझे लगा कि यह पेड़ में नक्काशी की गई है। यह बेहद गौर से देखने पर समझ में आया। कमला है। दूसरे यूजर्स ने लिखा, हे भगवान! मैंने सचमुच सोचा कि ये चेहरा उनमें से एक है, जिसे लोग पेड़ों से चिपकाते हैं। मुझे सच में यह महसूस करने में थोड़ा समय लगा कि यह एक सच का उल्लू है, जो हमें उल्लू बना रहा है। तीसरे यूजर ने भी तस्वीर की तारीफ करते हुए कमेंट किया, बिल्कुल छिपा हुआ, ताकि आप इस उल्लू को न देख सकें और ये आपको उल्लू बनाता रहे। वाह, प्रकृति भी कितनी अद्भुत है।
बुजर्ग पति का वृद्ध महिला कैसे रख रही खास ख्याल.. भावुक कर देगा यह दिल छू लेना वाला वीडियो
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News