8 जून को गायब हुई पोर्न स्टार की लाश जंगल में मिली, पेड़ से बांधी गई थी उसकी न्यूड बॉडी

जापान की यह पोर्न स्टार बीते 8 जून को गायब हो गई थी। इसके बाद इसका मृत शरीर शहर से दूर जंगली इलाके में मिला। पुलिस को उसकी न्यूड बॉडी पेड़ से बांधी हुई मिली। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 29, 2022 12:32 PM IST / Updated: Jun 29 2022, 06:19 PM IST

नई दिल्ली। जापान की एक पोर्न स्टार रीना अरानो का शव बुरी हालत में बरामद हुआ है। हालांकि, मामला 14 जून का है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह अभी वायरल हो रहा है। यह पोर्न स्टार बीते 8 जून को गायब हो गई थी। 6 दिन बाद इसी न्यूड बॉडी जंगल में एक पेड़ से बंधी हुई मिली। 

हालांकि, जापानी पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस को शक है हिरोयुकी संपेई नाम के इस शख्स ने या तो इस एडल्ट स्टार की हत्या की है या फिर वह हत्यारे को और इस घटना के बारे में बहुत कुछ जानता है। पुलिस के अनुसार, जहां से रिना अरानो का शव मिला वहां से हिरोयुकी संपेई के बंगले की दूरी लगभग एक किलोमीटर थी। 

रिना और संपेई एक दूसरे को जानते थे, गायब होने से तीन पहले दोनों मिले थे 
पुलिस ने यह भी बताया कि रिना का शव उन्हें एक पेड़ से बंधा मिला और तब वह पूरी तरह निर्वस्त्र थी। पुलिस इस बात की जांच भी कर रही है कि हत्या से पहले उसके कपड़े उतारे गए थे या मारने के बाद उसे बांधा गया और कपड़े निकाले गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस की प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि रिना अरानो और हिरोयुकी संपेई की मुलाकात इबराकी राज्य में उसके गायब होने से तीन दिन पहले यानी गत पांच जून को रेलवे स्टेशन पर हुई थी। दोनों ने सोशल मीडिया पर चैटिंग भी की थी। 

संपेई के खिलाफ पुलिस ने अपहरण और हत्या का केस दर्ज किया, हत्या वाली जांच चल रही 
रिना के परिवार वालों ने उसके गायब होने की सूचना पुलिस को दी थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, हिरोयुकी संपेई एडल्ट स्टार को हिताचियोता में अपने बंगले पर ले गया था। इसलिए उसे फिलहाल रिना के अपहरण और बंधक बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। संपेई ने इस बात को स्वीकार किया है कि वह रिना को अपने बंगले पर ले गया था। लेकिन उसका कहना है कि उसके बाद रिना वहां से चली गई थी। रिना का फोन भी संपेई के घर से मिला था। इसके अलावा, यदि उसके हत्या में शामिल होने की जानकारी सामने आई, तो उसके खिलाफ वह केस भी दर्ज किया जाएगा। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ये मॉडल नहीं ड्राइवर है, 3 करोड़ की ट्रक में सड़क पर निकलती है तब देखिए इसका ग्लैमरस अंदाज 

इस मंदिर में भगवान को लड्डू-पेड़ा या मिसरी-किशमिश नहीं, लगता है जंकफूड का भोग

सैंकड़ों फुट ऊंचाई पर दंपती बना रहा था अश्लील वीडियो, दूर बैठा शख्स टेलिस्कोप से यह देख रहा था तभी.

Share this article
click me!