राजकोट में बीजेपी ने किया क्लीन स्वीप, कई सीटों पर भारी अंतर से जीते प्रत्याशी - देखें नतीजे

Published : Dec 08, 2022, 07:13 AM ISTUpdated : Dec 08, 2022, 08:33 PM IST
राजकोट में बीजेपी ने किया क्लीन स्वीप, कई सीटों पर भारी अंतर से जीते प्रत्याशी - देखें नतीजे

सार

गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी 156 सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है। वहीं कांग्रेस का 17 सीटों के साथ अबतक का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। आम आदमी पार्टी ने 5 सीटों के साथ गुजरात में अपना खाता खोल लिया है।

गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। वोटों की गिनती की शुरुआत से ही बीजेपी राजकोट में लीड कर रही थी। बात करें पिछले चुनाव की तो 2017 में इस जिले की 8 सीटों में से 6 बीजेपी ने और 2 कांग्रेस ने जीती थी। आइए जानते हैं इस जिले की सभी विधानसभा सीटों पर किस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।

1- Dhoraji Gujarat Chunav Results 2022 : धोराजी सीट से बीजेपी के डॉ. महेंद्रभाई पडालिया ने कांग्रेस के ललित वसोय को 12,248 मतों से हराया है। पिछले चुनाव में कांग्रेस के ललित वसोय ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। वहीं इस सीट से आम आदमी पार्टी के विपुल साखिया चुनावी मैदान में उतरे थे, जिन्हें 29,794 वोट मिले।

2- Gondal Gujarat Chunav Results 2022 : गोंदल सीट से बीजेपी की गीताबाई जयराज सिंह जडेजा 43 हजार वोटों से जीत गई हैं। कांग्रेस प्रत्याशी यतीश देसाई को 42749 वोट मिले तो वहीं गीताबा को 86,062 वोट मिले। पिछले चुनाव में भी वे इस सीट से जीती थीं। वहीं उन्हें टक्कर देने के लिए आम आदमी पार्टी ने निमिषा बेन खांट को चुनावी मैदान में उतारा था, जिन्हें 13,075 वोट मिले।

3- Jasdan Gujarat Chunav Results 2022 :  जसदन सीट से बीजेपी प्रत्याशी कुंवरजी भाई बावलिया ने आम आदमी पार्टी के तेजसभाई को 16 हजार 172 वोटों से हरा दिया।  कुंवरजी भाई बावलिया पहले भी इस सीट पर जीत चुके हैं। इस बार वे कांग्रेस से भाजपा में शामिल होकर इस सीट से चुनाव लड़े। वहीं कांग्रेस ने उनकी जगह भोला भाई गोहिल को मैदान में उतारा था।

4- Jetpur Gujarat Chunav Results 2022 : 2017 विधानसभा चुनाव में जैतपुर से जीतने वाले भाजपा के जयेश भाई विट्ठल भाई रदाडिया ने एक बार फिर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के डी के वेकरिया को 76,926 वोटों से हराया है।

5- Rajkot East Gujarat Chunav Results 2022 : पूर्व राजकोट से बीजेपी के उदय कांगड़ ने कांग्रेस के इंद्रनिल राजगुरु को 28,635 वोटों से हराया है। इस सीट पर बीजेपी का दबदबा रहा है, पिछले चुनाव में यहां से पार्टी के अरविंद रयानी जीते थे, जो गुजरात के राज्यमंत्री भी रहे हैं। 

6- Rajkot Rural Gujarat Chunav Results 2022 : राजकोट ग्रामीण (एससी) से बीजेपी की भानुबेन बाबरिया ने आम आदमी पार्टी के वशराम सागठिया को 48, 494 वोटों से हराया है। पिछले चुनाव में इस सीट से बीजेपी के लाखाभाई सगठिया ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस की ओर से सुरेशकुमार कर्शनभाई भटवार तीसरे नंबर पर रहे।

7- Rajkot West Gujarat Chunav Results 2022 : राजकोट पश्चिम सीट से बीजेपी की डॉक्टर हर्षिता शाह ने कांग्रेस के मनसुख भाई को 1 लाख 5 हजार 975 वोटों से हराया है। पिछले चुनाव में बीजेपी के दिग्गज नेता विजय रुपाणी ने यहां से जीत दर्ज की थी। इस बार इस सीट से भाजपा ने डॉक्टर दर्षिता शाह को मौका दिया गया। वहीं इस सीट से कुल 13 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया था।

8- Rajkot South Gujarat Chunav Results 2022 : राजकोट दक्षिण से भाजपा के रमेशभाई तिलाला ने आम आदमी पार्टी के शिवलाल बरासिया को 78,864 वोटों से हराया है।  वहीं कांग्रेस के हितेश वोरा तीसरे नंबर पर रहे। पिछले चुनाव में बीजेपी के गोविंदभाई पटेल यहां से जीते थे।

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें...

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली