Republic Day 2022: इस गणतंत्र दिवस पर देखिए बाॅलीवुड की ये फिल्में, आपमें भर देंगी जोश, जज्बा और जुनून

Published : Jan 24, 2022, 12:58 PM ISTUpdated : Jan 24, 2022, 01:08 PM IST
Republic Day 2022: इस गणतंत्र दिवस पर देखिए बाॅलीवुड की ये फिल्में, आपमें भर देंगी जोश, जज्बा और जुनून

सार

गणतंत्र दिवस 2022  (gantantra diwas 2022) समारोह की शुरुआत हो गई है। दिल्ली के राजपथ पथ पर रिपब्लिक डे (Republic Day) के मौके पर होनी वाली परेड (Republic Day Parade 2022)  के लिए तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में आप ये देशभक्ति फिल्में देख सकते हैं। 

ट्रेंडिंग डेस्क. गणतंत्र दिवस 2022  (gantantra diwas 2022) समारोह की शुरुआत हो गई है। दिल्ली के राजपथ पथ पर रिपब्लिक डे (Republic Day) के मौके पर होनी वाली परेड (Republic Day Parade 2022)  के लिए तैयारियां चल रही हैं। वैसे तो बॉलीवुड में हर साल सैकड़ों फिल्‍में बनाती हैं और रिलीज होती हैं। लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण इस बार लोग थियेटर जाने में परहेज कर रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच देशप्रेम और देशभक्ति की फिल्में बनती हैं। देशभक्ति पर बनी फिल्‍मों को काफी पसंद की जाती हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जो आप इस गणतंत्र दिवस के मौके पर देख सकते हैं।  

बॉर्डर
जेपी दत्ता (JP Dutta) की बॉर्डर फिल्म 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान के युद्ध पर बनी है। मल्टीस्टारर यह फिल्म आज भी लोगों में देशभक्ति की भावना डूबा देती हैं। इस फिल्म में 1971 के युद्ध की घटना दिखाई गई है। 

LOC कारगिल
भारत-पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध पर बनी फिल्म 'LOC कारगिल' युद्ध के हाल का काफी हद तक बयां करते हैं। इस फिल्म में संजय दत्त, अजय देवगन, मनोज बाजपेयी जैसे दिग्गज कलाकार थे। यह एक मल्टी स्टारर फिल्म है और यह कारगिल युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत के ऊपर बनाई गई है। 

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
भारतीय सेना ने जब आंतकवाद के खिलाफ कठोर कदम उठाकर सर्जिकल स्ट्राइक करके पूरी दुनिया को चौंका दिया था। उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म का हिस्सा विक्की कौशल (Vicky Kaushal) थे। इनके शानदार अभिनय के लिए इन्हें नेशनल अवार्ड भी मिला था।


लक्ष्य
ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन और प्रीति जिंटा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म लक्ष्य 18 जुलाई,2004 को रिलीज हुई थी। फिल्म में ऋतिक रोशन एक आर्मी अफसर की भूमिका में थे। फिल्म की कहानी 1999 के कारगिल वॉर के बैकड्रॉप में लिखी गई थी। यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई थी।

सरदार उधम सिंह  
अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई यह फिल्म तथ्यों के साथ आंशिक रचनात्मक आजादी लेते हुए सरदार उधम की जिंदगी की कहानी बताती है। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के कई शहीदों को अभी न्याय और सम्मान मिलना बाकी है. वह जो इतिहास के पन्नों में कुछ पंक्तियों में सिमट गए और वह भी जो राजनीतिक रस्साकशी में हाशिये पर कर दिए गए।

राजी
राजी फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। एक कश्मीरी महिला 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान की जासूसी करने के लिए एक पाकिस्तानी सेना अधिकारी से शादी करने के लिए सहमत हो जाती है। वह अपने देश के प्रति अपना कर्तव्य करने के लिए सीमा पार भी करती है। आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर 'राज़ी' फिल्म के निर्देशक मेघना गुलजार थे। 

केसरी
यह सारागढ़ी की लड़ाई की कहानी को बताती है जो 1897 में ब्रिटिश सेना के 36वें सिखों के सिर्फ 21 सैनिकों और 10,000 अफरीदी और ओरकजई पख्तून आदिवासियों के बीच लड़ी गई थी। यह बहादुरी की सबसे आश्चर्यजनक कहानियों में से एक है।

इसे भी पढ़ें-  Republic Day parade में भव्य फ्लाईपास्ट: 75 लड़ाकू विमान आजादी के 75 साल पूरे होने पर करेंगे ताकत का मुजाहिरा

आतंक का आका Pakistan कर रहा भारत के खिलाफ बड़ी साजिश, ड्रग तस्करों का इस्तेमाल कर भेज रहा IED

PREV

Recommended Stories

कौन थे Devesh Mistry जिनके निधन से डिजिटल वर्ल्ड में शोक की लहर
उम्मीद से थोड़ा जल्दी घर आ गई पत्नी, Video में देखें इसके बाद कैसे 'स्पाइडर गर्ल' बन गई प्रेमिका