Republic Day 2022: ऐसे तैयार करें अपनी स्पीच, इन बातों पर फोकस करने से जमकर बजेंगी तालियां

गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) के मौके पर स्टूडेंट्स और टीचर के द्वारा तैयार किया जाने वाला भाषण अलग-अलग हो सकता है। गणतंत्र दिवस (gantantra diwas 2022) में अपना (Speech) इस तरह अपना भाषण तैयार करें। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 25, 2022 8:36 AM IST / Updated: Jan 26 2022, 09:36 AM IST

ट्रेंडिंग डेस्क. देश में आज गणतंत्र दिवस (gantantra diwas 2022) मनाया जा रहा है। इस बार 26 जनवरी को भारत अपना 73वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) के मौके पर स्टूडेंट्स और टीचर के द्वारा तैयार किया जाने वाला भाषण अलग-अलग हो सकता है। ऐसे में हम आपको यहां गणतंत्र दिवस पर बेस्ट भाषण (Republic day Speech) बता रहे हैं।

भाषण की शुरुआत में सबसे पहले सभी को नमस्‍कार, करने के बाद कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों का धन्यवाद करें। फिर बोलना शुरू करें। हम सभी आज अपने देश का 73वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए यहां एकत्रित हुए हैं। मैं गणतंत्र दिवस पर भाषण देने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को हमारे देश में बहुत खुशी और गर्व के साथ मनाया जाता है। आज ही के दिन 1950 में भारतीय संविधान लागू हुआ था। हम सभी जानते हैं कि भारत को स्वतंत्रता 15 अगस्त 1947 को मिली थी, लेकिन राष्ट्र का अपना कोई संविधान नहीं था। इसी दिन यानी 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था जिसे बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर ने बनाया था। 

आज इसी संविधान के वजह से हमारा देश पूर्ण गणतंत्र है।इस दिन सबसे पहले भारत के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति इंडिया गेट पर स्थित अमर जवान ज्योति पर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं।एक लोकतांत्रिक देश में रहना हम सबके लिए गर्व की बात है।मैं अपना भाषण यह कहकर समाप्त करना चाहूंगा कि एक सच्चे राष्ट्रभक्त की तरह देश को एक बेहतर जगह बनाने में योगदान देते रहना हैं।धन्यवाद! जय हिंद। 


स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में 26 जनवरी का अपना विशेष महत्व है। पंडित जवाहर लाल नेहरू की के द्वारा सन्न 1930 में रावी नदी के तट पर कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वतंत्रता की घोषणा की गयी। जवाहर लाल नेहरू जी के द्वारा इस दिन यह प्रतिज्ञा ली गयी थी की जब तक भारत के वासियो को स्वतंत्रता की प्राप्ति नहीं हो जाती तब तक यह स्वतंत्रता आंदोलन को जारी रखा जायेगा। इन सभी संघर्षों के साथ स्वतंत्रता की प्राप्ति के लिए कई महान वीरों को अपना बलिदान भी देना पड़ा। जिनके बलिदान को आज भी भारत के नागरिको के द्वारा भुला नहीं गया है। धर्मनिरपेक्ष ,समाजवादी और लोकतान्त्रिक गणराज्य भारत का संप्रभु 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। इस उपलक्ष के अवसर पर प्रत्येक वर्ष राष्ट्रपति जी के द्वारा दिल्ली के राजपथ पर राष्ट्र ध्वजारोहण किया जाता है। और इसके बाद राष्ट्रगान को शुरू किया जाता है। आप अपने भाषण में इन बातों को भी ऐड कर सकते हैं। 

राष्ट्रपति देंगे देश के नाम संबोधन
26 जनवरी को पूरा देश 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा होगा। लेकिन उससे ठीक एक दिन पहले यानी 25 जनवरी यानी मंगलवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति भवन ने सोमवार रात जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। यह संबोधन शाम सात बजे से आकाशवाणी (एआईआर) के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी में प्रसारित किया जाएगा। इसके बाद इसका अंग्रेजी में प्रसारण होगा।

इसे भी पढ़ें- Republic Day 2022 Wishes: इस गणतंत्र दिवस पर दोस्तों को भेजें ये देशभक्ति मैसेज, ऐसे कहें- हैप्पी रिपब्लिक डे

Republic Day 2022: इस गणतंत्र दिवस पर देखिए बाॅलीवुड की ये फिल्में, आपमें भर देंगी जोश, जज्बा और जुनून

Read more Articles on
Share this article
click me!