
मुंबई। मशहूर उद्योगपति और आरपीजी समूह के चेयरमैन हर्ष गोयनका सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वे अक्सर, प्रेरणादायक, मजेदार वीडियो, फोटो या कंटेट पोस्ट कर अपने फॉलोअर्स को लुभाते रहते हैं। उनकी दिलचस्प पोस्ट जल्द ही यूजर्स के अट्रेक्शन में आ जाती हैं और देखते ही देखते वायरल हो जाती है।
अपनी जन्मभूमि से प्यार किसे नहीं होता। पढ़ाई-लिखाई और रोजगार के सिलसिले में बहुत से लोगों को अपनी जन्मभूमि छोड़कर दूसरी जगह जाना होता है, मगर यह वास्तव में उनके लिए बेहद कष्टप्रद होता है और अक्सर खाली समय में जब जन्मभूमि की याद आती है, तो भावुक कर जाती है। सब कुछ पाने के अहसास के बाद भी लगता है कि कहीं कुछ मिस कर रहा है। ऐसा ही अनुभव हाल में हर्ष गोयनका ने किया।
हर्ष गोयनका ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक भावुक कर देने वाली पोस्ट शेयर की, क्योंकि वह इनदिनों अपनी जन्मभूमि कोलकाता को बड़ी शिद्दत से याद कर रहे हैं। 64 वर्षीय उद्योगपति गोयनका ने अपनी जन्मभूमि कोलकाता को लेकर कुछ फोटो शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखी है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, वह अपने शहर अपनी जन्मभूमि को बहुत याद करते हैं। भोजन, भाषा और संस्कृति इस जगह की हर चीज बेहद प्यारी और निराली है। यह सब बहुत याद आता है।
कई अन्य यूजर्स ने बतायाा वे कोलकाता को कितना मिस कर रहे
गोयनका ने लिखा, यह कोई शहर नहीं है बल्कि, एक भावना है। उन्होंने विक्टोरिया मेमोरियल, हावड़ा ब्रिज और बिस्वा बांग्ला गेट की कई तस्वीरों के सथ अपने संक्षित पोस्ट में हर जरूरी चीज का उल्लेख किया है। उन्होंने अंत में लिखा, यह शहर पुरानी यादों को जन्म देता है। मैं शारिरिक रूप से यहां मौजूद नहीं हो सकता, लेकिन मेरा एक हिस्सा यहां हमेशा रह गया है। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद कई यूजर्स, जिनकी जन्मभूमि कोलकाता है, मगर किसी वजह से यहां नहीं रहते, उन्होंने भी कमेंट बॉक्स में अपने अनुभव बताए हैं कि वे इस शहर को कितना मिस करते हैं। एक यूजर ने लिखा, यह बेहद खूबसूरत शहर है। काश, मैं वहीं काम करता और मां-बाबा के साथ जिंदगी गुजारता।
पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम
किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News