
वायरल डेस्क. कई बार एडवेंचर स्पोर्ट्स के चक्कर में लोग बड़ी मुसीबत में पड़ जाते हैं और मजा सजा बन जाता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक झूला झूल रहा शख्स हादसे का शिकार हो जाता है।
क्या है वायरल वीडियो में?
इस वीडियो को ट्विटर पर @NoContextHumans नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक ऊंची पहाड़ी के किनारे लगे एक झूले में लोग झूल रहे होते हैं। झूला ऊंचाई से पहाड़ी के अंतिम छोर तक जाकर वापस लौटता है। इसी झूले में शख्स बैठा हुआ होता है। पहले राउंड में वह वादियों का मजा लेता है और झूला फिर पीछे की ओर आता है, लेकिन इस बार हादसा हो जाता है।
हादसे का शिकार हुआ शख्स
दूसरे राउंड में जैसे ही झूला तेजी से नीचे आता है, उसका अलाइनमेंट बिगड़ जाता है और उसमें बैठे शख्स का पैर साइड पोल से जोर से टकराता है। टक्कर इतनी जबर्दस्त होती है कि उस शख्स का दाएं पैर की हड्डी दो टुकड़ हो जाती है और पैर रबर के जैसे झूल जाता है। ये खौफनाक दृश्य देख वहां खड़े लोग उसक शख्स की मदद के लिए दौड़ते हैं। बता दें कि ट्विटर पर इस वीडियो को 56 लाख बार देखा जा चुका है। देखें वीडियो…
यह भी देखें : ऊंचे पहाड़ से बंजी जंपिंग कर रही थी महिला, तभी टूट गई रस्सी, सामने आया खौफनाक वीडियो
अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News