जब हमने इस वीडियो को रिवर्स सर्च किया तो पता चला कि ये वीडियो 11 साल पुराना है। एक वेबसाइट के मुताबिक ये दिल दहला देने वाली घटना दक्षिणी अफ्रीका के विक्टोरिया फॉल के पास हुई थी।

वायरल डेस्क. बंजी जंपिंग करना काफी रोमांचक अनुभव होता है पर कई बार इस दौरान दुर्घटनाएं भी घट जाती हैं। सोशल मीडिया पर बंजी जंपिंग का एक ऐसा ही खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऊंची चोटी से बंजी जंपिंग कर रही महिला रस्सी टूटने से सीधे नदी में जा गिरती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बंजी जंपिंग के दौरान हादसा

दरअसल, ट्विटर पर @cctvidiots नाम के पेज से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला एक ऊंचे पहाड़ की चोटी से बंजी जंपिंग करती है। कई सौ फीट नीचे एक नदी बह रही होती है। महिला जैसे ही छलांग लगाती है, दूसरे झटके में रस्सी टूट जाती है और महिला सीधे नदी में समा जाती है।

कहां की है ये घटना?

जब हमने इस वीडियो को रिवर्स सर्च किया तो पता चला कि ये वीडियो 11 साल पुराना है। एक वेबसाइट के मुताबिक ये दिल दहला देने वाली घटना दक्षिणी अफ्रीका के विक्टोरिया फॉल के पास हुई थी। हादसे का शिकार महिला ऑस्ट्रेलिया की थी और उसे नदी से बचा लिया गया था। बता दें कि इस वायरल वीडियो को 39 लाख बार देखा जा चुका है। वहीं ज्यादातर यूजर्स इसे देखकर खौफ में हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या वो जिंदा बची?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यही कारण है कि मैं कभी इस तरह के एडवेंचर नहीं करता।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘ऐसे खेलों के दौरान पहले ही आपसे डेथ सर्टिफिकेट साइन करा लिया जाता है।’ देखें वीडयो…

Scroll to load tweet…

यह भी देखें : कार के दरवाजे से टकराकर ट्रक के नीचे आया शख्स, फिर भी बच गई जान, देखें वायरल वीडियो

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…