अतीक अहमद हत्याकांड पर ट्वीट कर ट्रोल हो रहीं ममता बनर्जी, सोशल मीडिया यूजर ने कहा - आंटी पहले अपने बंगाल का हाल देख लो

Published : Apr 16, 2023, 04:13 PM ISTUpdated : Apr 16, 2023, 04:14 PM IST
mamta on atiq ahmed murder case

सार

ममता बनर्जी के इस पोस्ट पर आशुतोष दुबे नाम के यूजर ने लिखा, 'हम तो आपका ट्वीट पढ़कर हैरान हैं। ये शर्मनाक है कि आप बंगाल की चरमराती कानून व्यवस्था को नहीं संभाल पा रही हैं और दूसरे राज्यों की बात कर रही हैं।

ट्रेंडिंग डेस्क. प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद व उसके भाई की हत्या पर पूरे देश में चर्चा है। इसी बीच बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना पर दुख जताया है। ममता बनर्जी ने कहा कि उत्तरप्रदेश में चरमराती कानून व्यवस्था को देखकर वे हैरान हैं। बंगाल सीएम ने आगे कहा, 'ये बेहद शर्मनाक है कि अपराधी अब पुलिस व मीडिया के सामने ही कानून हाथ में ले रहे हैं।' ममता के इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें आड़े हाथ लेना शुरू कर दिया और उन्हें अपने राज्य बंगाल की हालत याद दिला दी।

 

जमकर ट्रोल हो रहीं ममता

ममता बनर्जी के इस पोस्ट पर आशुतोष दुबे नाम के यूजर ने लिखा, 'हम तो आपका ये ट्वीट पढ़कर हैरान हैं। ये शर्मनाक है कि आप बंगाल की चरमराती कानून व्यवस्था को नहीं संभाल पा रही हैं और दूसरे राज्यों की बात कर रही हैं। पुनीत अग्रवाल ने लिखा, बड़ी विडंबना है कहां से कानून व्यवस्था का ज्ञान दिया जा रहा है।

 

 

 

रंजन नाम के यूजर ने लिखा, 'आंटी पहले अपने बंगाल का लॉ एंड ऑर्डर देख लो, जिसकी पूरे देश में थू-थू हो रही है।'

 

 

श्वेता सिंह नाम की यूजर ने लिखा, 'का..का..छी..छी सदमे में है?'

 

 

यह भी पढ़ें :  Atiq Ahmed Murder Case के बाद #YogiAdityanath हैशटैग ट्विटर पर कर रहा ट्रेंड, आ रहे ऐसे रिएक्शन

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

नेहरू से लेकर राहुल तक...सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रहा #CompromisedCongress अभियान?
दो उंगलियां, एक ब्लेड… और खाली हो जाती है जेब! जेबकतरे ने दिखाया Live Demo