Rooh Afza चाय देख भड़के सोशल मीडिया यूजर्स, वीडियो ऐसा कि 2.2 मिलियन से ज्यादा देखा गया

Published : Jan 09, 2022, 11:01 AM IST
Rooh Afza चाय देख भड़के सोशल मीडिया यूजर्स, वीडियो ऐसा कि 2.2 मिलियन से ज्यादा देखा गया

सार

दिल्ली के एक फूड ब्लॉगर चैनल ने रूह अफजा के साथ चाय बनाते हुए एक क्लिप शेयर किया है। बता दें कि रूह अफजा कई लोगों के लिए एक एनर्जी ड्रिंक की तरह है।

नई दिल्ली. आपने चाय के कई शौकीन लोगों को देखा होगा। वे तरह-तरह की चाय ट्राई करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने रूह अफजा चाय के बारे में सुना है। शायद नहीं। क्योंकि रूह अफजा गर्मियों में पीया जाने वाला एक ठंडा पेय पदार्थ है। फिर गर्म चाय में इसका इस्तेमाल। मामला है तो चौंकाने वाला। लेकिन दिल्ली के एक फूड ब्लॉगर ने रूह अफजा का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

चाय पीने के बाद फूड ब्लॉगर को हुई पछतावा
दिल्ली के एक फूड ब्लॉगर चैनल ने रूह अफजा के साथ चाय बनाते हुए एक क्लिप शेयर किया है। बता दें कि रूह अफजा कई लोगों के लिए एक एनर्जी ड्रिंक की तरह है। कई लोग इसे कम या बिना चीनी के साथ तैयार करते हैं तो कुछ इसे बहुत सारे दूध और एक चुटकी इलाइची के साथ लेना पसंद करते हैं। लेकिन रूह अफजा के साथ एक कप चाय। अगर रूह अफजा चाय की सोच आते ही आप यक कर देते हैं तो आपको ये वीडियो जरूर देखना चाहिए। 

छोटे लड़के के लिए मोमोज खरीदने की अपने वीडियो के लिए वायरल हुए चटोरे ब्रदर्स ने दिल्ली के एक स्ट्रीट वेंडर की एक क्लिप शेयर की। वो गुलाबी चाय बेचता है। खैर यह और कुछ नहीं बल्कि रूह अफजा की चाय है। वीडियो में ब्लॉगर एक कप गुलाबी चाय मांगता है और फिर तुरंत अपने फैसले पर पछताता है। यह गुलाबी चाय हमें लंबे समय तक परेशान करने वाली है। नेटिजन्स भी ऐसा सोचते हैं। क्योंकि वीडियो क्लिप को 2.2 मिलियन से अधिक बार देखा गया। बहुत सारे नेटिजन्स इससे आहत दिखे कि रूह अफजा के साथ चाय को कैसे खराब किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें..

क्रिसमस की तैयारी कर रहा था बच्चा, तभी कुत्ते ने किया ऐसा हमला- बच्चे की हो गई मौत

होंठ 3 गुना ज्यादा बड़े होने पर डर गई लड़की, जानें क्यों कहा- मैंने अब तक का सबसे बुरा काम किया

महिला को ऑनलाइन देख लोग खा जाते हैं धोखा, फिर ब्यूटी टिप्स मांगते हुए पूछते हैं खास सवाल

14 सेकंड के वीडियो में दिखी खतरनाक आंधी, टीन की छत हवा में उड़ती हुई आई नजर

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली