
नई दिल्ली. साल 2021 का आखिरी सूर्यग्रहण (Solar Eclipse 2021) 4 दिसंबर को है। नासा (NASA) के मुताबिक, दक्षिणी गोलार्ध (Southern Hemisphere) के कई हिस्सों में इस घटना को देखा जा सकता है। चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाएगा। पृथ्वी पर छाया (Shadow On Earth) डालेगा। कुछ जगहों पर सूर्य की रोशनी पूरी तरह (Total Solar Eclipse) और कुछ जगहों पर आंशिक रूप से रुक जाएगी। पूरा सूर्यग्रहण सिर्फ अंटार्कटिका (Antarctica) में दिखेगा। भारतीय समयानुसार पूर्ण सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू हुआ। दोपहर 3 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। ये 4 घंटे 8 मिनट तक रहेगा।
सूर्य ग्रहण कब और कहां दिखेगा?
ग्रहण दक्षिण ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। नासा के मुताबिक, सेंट हेलेना, नामीबिया, लेसोथो, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण जॉर्जिया और सैंडविच द्वीप समूह, क्रोजेट द्वीप समूह, फॉकलैंड द्वीप समूह, चिली, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में दिखेगा। भारत में 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा।
ग्रहण को लेकर क्या-क्या मिथक?
ये भी पढ़ें.
मॉल के बीचो बीच खड़ी थी लड़की,ध्यान से देखने पर पता चला कि शरीर पर नहीं थे कपड़े-कराया था बॉडी पेंट
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News