10 साल का बाल संत बाबा, अध्यात्म या अंधविश्वास? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Published : Sep 11, 2024, 09:48 AM IST
bal sant

सार

सोशल मीडिया पर एक १० साल के बच्चे को 'बाल संत बाबा' के रूप में प्रचारित किया जा रहा है, जिससे लोगों में आश्चर्य और बहस छिड़ गई है कि क्या यह सच्चा अध्यात्म है या अंधविश्वास।

ट्रेंडिंग न्यूज। सोशल मीडिया पर आप जीवन का ज्ञान देने वाले महात्मा और बाबा को प्रवचन देते देख सकते हैंं। कुछ अपनी शक्ति से मरीजों का इलाज भी कर दे रहे हैं। ऐसे में हाल ही में एक पूकी बाबा भी काफी प्रचलित हुए थे लेकिन  वे क्या कहते हैं न कि इस फील्ड में भी कॉम्पटीशन काफी बढ़ गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्ञान का पिटारा लेकर एक और बाबा ने एंट्री ले ली है, लेकिन ये आपको हैरान कर सकता है। दरअसल ये 10 साल का बाल संत है। लोग इसे बाल संत बाबा भी कहते हैं। गणेश उत्सव के दौरान ये बाबा तेजी से वायरल हो रहे हैं। इंटरनेट पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या एक अरब की आबादी वाले देश में लोग अध्यात्म के नाम पर कुछ भी मान लेते हैं। कई बड़ी हस्तियों ने भी बाल संत बाबा के अध्यात्म ज्ञान की प्रशंसा की है।

कृष्ण के भक्त हैं बाल संत अभिनव अरोरा
वायरल वीडियों में दिख रहा ये बच्चा बाल संत के नाम से चर्चित है। इसका नाम अभिनव अरोड़ा है। इसे अध्यात्मिक वक्ता के रूप में जाना जाता है। अभिनव खुद को कृष्ण भक्त बताते हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि वह खुद को बलराम मानते है। वह कान्हा को छोटा भाई मानते हैं।

 

 

वीडियो में सिद्धि विनायक मंदिर पहुंचे बाल संत
वायरल  वीडियो में बाल संत गणपति उत्सव के दौरान मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर पहुंचे हैं। यहां वह गणपति को अपने घर आने का न्यौता दे रहे हैं। वहीं एक अन्य वीडियो में गणपति बप्पा को घर लाने के दौरान नाचते गाते भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अभिनव के लाखों फॉलोअर्स हैं जो उन्हें बाल संत कहकर पुकारते हैं। पिता तरुण राज अरोरा ने बताया कि अभिनव की तीन साल की उम्र से ही भगवान राम की कथाएं सुनने में काफी रुचि थी।  

नितिन गडकरी कर चुके हैं सम्मानित
बाल संत अभिनव राव को को आठ साल की उम्र में  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ग्लोबल इंडिया कॉनक्वेव अवार्ड समारोह में धार्मिक वक्ता के रूप में सम्मानित किया था। बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर भी बाल संत से मिल चुके हैं और अभिनव अरोरा के अध्यात्म ज्ञान से काफी प्रभावित हुए हैं।

 

 

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
यह बच्चा पिछले कुछ समय से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है लेकिन अब इसे लेकर बहस छिड़ गई है। एक यूजर ने पोस्ट किया है कि, देखिए 1.4 अरब की आबादी को कितनी आसानी से मूर्ख बनाया जा सकता है।  कुछ यूजर्स ने बाल संत के बचाव किया है। एक यूजर ने लिखा है कि कोई भी इस असलियत को कैसे नहीं देख पा रहा है। बच्चा बातचीत कर रहा है, हर जवाब दे रहा है जैसे इंटरव्यू दे रहा हो। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि इस छोटी उम्र में भी वह घोटालेबाज लग रहा है। 

  

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

24 लाख सब्सक्राइबर वाले यूट्यूबर को दहेज में मिला 71 लाख कैश-21 तोला गोल्ड
होटल रूम में कंडोम का ढेर देख चौंक गया स्टाफ, वायरल वीडियो पर 10 लाख से ज्यादा व्यूज