Viral Video:वन कर्मचारी ने जब पकड़ा जहरीला सांप; लेडी IFS सुधा रमन ने की बहादुरी की तारीफ

सांप पकड़ना कोई बच्चों का खेल नहीं होता। यह बेहद खतरनाक काम होता है, जिसमें कई सर्प पकड़ने वालों(snake catchers) को अपनी जान तक गंवानी पड़ती है। लेकिन यहां एक महिला वन कर्मचारी ने जिस बहादुरी और निडरता से एक जहरीला सांप पकड़ा, उसे देखकर IFS अधिकारी प्रभावित हो उठीं। उन्होंने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 7, 2022 4:38 AM IST / Updated: Feb 07 2022, 10:14 AM IST

तिरुवनंतपुरम, केरल. सांप पकड़ना बेहद जोखिमभरा काम होता है। फिर भी सांप पकड़ने वाले(snake catchers) लोगों को खतरे से बचाने अपनी जान की बाजी लगा देते हैं। यह मामला भी एक महिला वन कर्मचारी की बहादुरी और निडरता से जुड़ा है। उसने एक जहरीला सांप पकड़ा। उसे देखकर IFS अधिकारी प्रभावित हो उठीं। उन्होंने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। बता दें कि दुनिया में सांपों की 2000 से अधिक प्रजातियां मौजूद हैं, लेकिन उनमें से 100 ही जहरीली होती हैं।

pic.twitter.com/TlH9oI2KrH

यह भी पढ़ें-Viral Video: Snake Man वावा सुरेश की हालत में सुधार, ICU से वार्ड में हुए शिफ्ट, इन्हें 300 बार काट चुके सांप

रोशनी की बहादुरी से प्रभावित हुईं लेडी IFS
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो केरल के तिरुवनंतपुरम के कट्टक्कड़ा इलाके का बताया जाता है। इसमें वन विभाग की एक महिला कर्मचारी रोशनी जहरीले सांप का रेस्क्यू करते दिखाई दे रही हैं। महिला कर्मचारी के पास उस समय सुरक्षा के कोई उपाय नहीं थे। सांप पकड़ने के लिए कोई साधन भी नहीं। लेकिन उसने जोखिम उठाया। क्योंकि अगर वो इंतजार करती, तो सांप किसी बस्ती में घुस सकता था। इससे खतरा पैदा हो जाता। लिहाजा रोशनी ने जुगाड़ के जरिये सांप का रेस्क्यू किया। रोशनी की इस बहादुरी से IFS अधिकारी सुधा रमन बेहद प्रभावित हुईं। उन्होंने अपने ऑफिशियल twitter अकाउंट पर रोशनी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा-‘एक बहादुर वन कर्मचारी रोशनी ने कट्टकड़ा में मानव बस्तियों से खतरनाक सांप को पकड़ा। रोशनी सांप पकड़ने में पारंगत है। देशभर के वन विभागों में महिला फोर्स अच्छी संख्या में बढ़ रहा है।'

यह भी पढ़ें-Rare pictures: महाराष्ट्र के मेलघाट में पेड़ पर एक साथ लहराते दिखे तीन बड़े कोबरा सांप

ऐसे पकड़ा रोशनी ने सांप
IFS अधिकारी ने सांप के रेस्क्यू का 45 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें रोशनी कपड़े के एक थैले के सहारे सांप को पकड़ते दिखाई दे रही हैं। यह जोखिमपूर्ण काम था। हालांकि सांप उस थैले में आकर बैठ गया। यह देखकर लोग रोशनी की तारीफ करते रहे।

यह भी पढ़ें-जहरीले सांप के साथ खिलौने की तरह खेल रहा बच्चा, देखिए हैरान करने वाला ये वीडियो

हाल में हो चुकी है सांप पकड़ने वाले को काटने की घटना
यह मामला भी केरल से जुड़ा है। पिछले दिनों स्नेक मैन (Snake Man) के नाम से चर्चित वावा सुरेश को सांप ने काट लिया था। उन्हें केरल के कोट्टायम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। बता दें कि वावा सुरेश वन्य जीव संरक्षक हैं। उन्हें बीते सोमवार 31 जनवरी को कोबरा सांप ने जांघ पर काट लिया था। सुरेश इस सांप का रेस्क्यू करके उसे एक बोरी में डालने की कोशिश कर रहे थे। सांप द्वारा काटने के बावजूद सुरेश ने उसे पकड़ लिया और बोरे में पैक किया। इसके बाद लोग उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए। इस दौरान रास्ते में उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

यह भी पढ़ें-लड़की ने अपने होठों को जहरीले सांप की तरफ बढ़ाया, फिर कर लिया kiss, वायरल हुआ वीडियो
 

Share this article
click me!