खौफनाक है मौत के बाद भी गाय के बदले की कहानी! अजगर ने शिकार तो कर लिया लेकिन खुद भी जिंदा नहीं बच सका

तीन दिन पहले गायब हुई गाय की तलाश कर रहे किसान को एक जगह दोनों जानवरों के खून मिले। वह समझ गया कि कुछ गड़बड़ है। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 26, 2021 7:25 AM IST / Updated: Aug 26 2021, 12:56 PM IST

म्यांमार. यहां एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक 15 फीट से बड़े अजगर ने पूरी की पूरी गाय को निगल लिया। इसके बाद वो चल भी नहीं पा रहा था। कुछ देर तक तो उसने इधर-उधर हिलने की कोशिश की, फिर अचानक से उसका पेट फट गया। मौके पर ही अजगर की मौत हो गई।

अजगर ने दो बछड़ों पर किया हमला

दरअसल, 21 अगस्त को उत्तरी थाईलैंड के फिट्सानुलोक में गाय के दो बछड़े चर रहे थे। इसी दौरान खतरनाक अजगर ने उनपर हमला कर दिया। एक भाग गया जबकि दूसरे को अजगर ने निगल लिया। किसान बछड़ों को खोजने में जुट गया। वह पहले उस जगह पर गया जहां दोनों चर रहे थे। वहां जमीन पर खून पड़ा था। ये देख वह समझ गया कि कुछ न कुछ गड़बड़ है। 

अजगर हिल भी नहीं पा रहा था

अजगर का जो वीडियो सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि वह एक लंबी घास में फैला हुआ है। उसका पेट धीरे-धीरे फैलता जा रहा है। स्थानीय गांव के अधिकारी ने कहा कि अजगर भूखा रहा होगा और इसी दौरान उसने गाय को देखा होगा। फिर इसने गाय का गला घोंटकर मार डाला और उसके पूरे शरीर को निगल लिया।

हालांकि, गाय के मरने के बाद उसका शरीर सूज गया और सांप का पेट फट गया। यह बहुत डरावना दृश्य था। अधिकारियों ने कहा कि अजगर करीब 8 साल का था। मरी हुई गाय को पचा पाने से पहले ही उसका पेट फट गया।   

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बर्मी अजगर में बहुत बड़े शिकार को खाने की क्षमता होती है। वे आसानी से दोगुना खाना पचा लेते हैं। लेकिन ये अजगर ऐसा नहीं कर पाया।

ये भी पढ़ें..

1- गर्लफ्रेंड से संबंध बनाने के दौरान ब्वॉयफ्रेंड ने प्राइवेट पार्ट को ग्लू से क्यों चिपकाया, मौके पर ही मौत

2- घसीटकर पहाड़ पर ले गए, पीटा-नाक कान काट दिए, फिर पति ने चेहरा कुचला, कहानी जिसने दुनिया को झकझोरा था...

3- लाशों का रहस्य: पत्नी की कैंसर से मौत के बाद घर की सफाई कर रहा था पति, तभी एक के बाद एक तीन लाशें मिली

4- जहर थूकने वाले कोबरा ने लिया दिल दहला देने वाला बदला, सिर कटने के 20 मिनट बाद भी दुश्मन को दी मौत

5- चेहरे पर दिए इतने घाव कि दिखाना भी मुश्किल, जानें इस मासूम की इतनी क्रूर हत्या क्यों की गई?

Share this article
click me!