
ट्रांग (थाईलैंड)। सरकार इन दिनों ऑनलाइन फ्रॉड के प्रति लोगों को तमाम तरह से जागरूक कर रही है। टीवी और अखबारों में विज्ञापन दिए जा रहे हैं। मोबाइल पर फोन करके और मैसेज भेजकर लोगों को आगाह किया जा रहा है कि किसी अनजाने लिंक पर क्लिक नहीं करें। कुछ लोग सतर्क हो रहे हैं, मगर कुछ लोग स्मार्ट फोन चलाने के बाद भी स्मार्ट नहीं बन रहे और नतीजा, अपनी सारी पूंजी लुटवा दे रहे।
फिलहाल, ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें बुजुर्ग महिला ने अनजाने लिंक पर क्लिक किया और उसके खाते से करीब 32 लाख रुपए उड़ गए और इस तरह महिला पलक झपकते अपनी जीवनभर की कमाई गवां बैठी। राहत की बात ये है कि मामला भारत का नहीं बल्कि, थाईलैंड का है। 63 साल की इस महिला का नाम निस है और यह थाइलैंड में ट्रांग की रहने वाली है।
रेवेन्यू डिपार्टमेंट का कर्मचारी बनकर लगाया चूना
महिला के मुताबिक, बीते मंगलवार को उसे एक अनजान शख्स ने फोन किया। शख्स ने महिला को बताया कि वह रेवेन्यू डिपार्टमेंट से बोल रहा है। उसने महिला के मोबाइल पर लिंक भेजकर उसे क्लिक करने के लिए कहा। शख्स ने बताया कि इस लिंक पर क्लिक कर अपने टैक्स की बची हुई रकम जांच सकती है। महिला ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया, उसके खाते से पूरे पैसे कटने का मैसेज आ गया।
इलाज के लिए रखे थे पैसे, 'रेवेन्यू डिपार्टमेंट' ने ले लिया
महिला ने बताया कि खाते में 32 लाख से अधिक रुपए कट गए और अब सिर्फ करीब तीन हजार रुपए बचे हैं। महिला ने बताया कि लिंक पर क्लिक करते ही स्क्रीन ब्लू कलर की हो गई। राजस्व विभाग के लोगो वाला एक पेज खुला, जिस पर कुछ सूचना थी, उस पर क्लिक करते ही पूरा पैसा उड़ गया। महिला का फोन हैंग हो चुका था और वह कुछ कर भी नहीं पा रही थी। उसने अपनी बेटी और बहू को यह बात बताई, मगर तब तक देर हो चुकी थी। मजबूरी में वह पुलिस के पास गई और केस दर्ज कराया। यह पैसे इलाज के लिए रखे थे, मगर अब वह भी नहीं है।
पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम
किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News