मछली भी होती है बाघ की रिश्तेदार! जानिए क्या नाम है इसका और कहां मिली

एक मछुआरे को ऐसी मछली मिली, जो आकार में काफी बड़ी थी। इसके शरीर पर बाघ के शरीर वाले चिन्ह भी थे। इसे टाइगर मस्क फिश कहते हैं और अमरीका में एक मछुआरे को मछली पकड़ते समय यह मिली। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 2, 2022 11:27 AM IST / Updated: Aug 02 2022, 05:02 PM IST

कनेक्टिकट (अमरीका)। अमरीका में एक मछुआरे के जाल में बड़ी सी बाघ कस्तूरी मछली फंस गई। इसकी फोटो देखकर इंटरनेट पर यूजर्स हैरान हैं। इस मछली की फोटो कनेक्टिकट फिश एंड वाल्डलाइफ ने फेसबुक पर शेयर की है। साथ ही कैप्शन लिखा, इस बार गर्मियों में आपकी फिशिंग कैसी चल रही है। जो का धन्यवाद, जिन्होंने हाल ही में यह विशालकाय टाइगर मस्क फिश पकड़ी। 

सोशल मीडिया पर इस मछली की फोटो ने यूजर्स को चौंका दिया है। एक यूजर ने लिखा, मैं अब कहीं नहीं तैरना चाहता। दूसरे यूजर ने लिखा, क्या यह राक्षस है, पानी में उसके रहते तैरना मुझे जरा भी अच्छा नहीं लगेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा, मुझे इस मछली के बारे में अब तक पता नहीं था। मैंने गूगल से इसके बारे में और जानकारी जुटाई है। एक यूजर ने लिखा, इसका आकार रिकॉर्डतोड़ है, पता नहीं यह कितनी खतरनाक होगी। 

न्यूजवीक की रिपोर्ट के अनुसार, इस मछली को जो रिवास ने पकड़ा था। हालांकि, बाद में उन्होंने इसे वापस पानी में छोड़ दिया। इस मछली  की लंबाई 42 इंच थी। उन्होंने बताया कि मछली बेहद आक्रामक थी। जब यह पकड़ में आई, तो मैं इसे देखकर एक बार को उछल गया। इसे बाहर लाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

बड़े आकार की यह मछली मांसाहारी और बेहद खतरनाक 
इस खतरनाक और दैत्याकार मछली को टाइगर मस्क या टाइगर मस्कुलेंज भी कहते हैं। यह बड़े आकार की मांसाहारी मछली होती है। इसका शरीर बेलनाकार और लंबा होता है। इसके शरीर पर अगले भाग में थूथन आकार का मुंह होता है। एडल्ट टाइगर मस्क फिश की लंबाई 34 से 48 इंच के बीच हो सकती है और वजन करीब 30 पाउंड तक हो सकता है। इसे पकड़ना बेहद प्रतिष्ठा वाली बात होती है। इसे फिश ऑफ ए थाउजेंड कास्ट्स की उपाधि दी गई है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

बेटे-बहू के साथ मां भी गई हनीमून पर.. लौटने पर पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा 

Job मांगने गया था 'एलियन', कंपनी से मिला ऐसा जवाब... बोला- अब क्या करूं 

अरविंद केजरीवाल को राजनीति करते दस साल पहले पूरे हो गए, 10 फोटो में देखिए उनके पुराने रंग-ढंग 

Share this article
click me!