दुनिया के 6 सबसे कूलिंग स्पॉट, जहां मई-जून में होती है बर्फ की बारिश

Travel In Summer : पर्यटन की दृष्टि से मंगोलिया काफी पसंद किया जाता है, इस देश की आवोहवा इतनी खूबसूरत है कि यहां आकर लोगों की लगता है, उन्हें यहीं बस जाना चाहिए। बहरहाल आपको बता दें कि  मंगोलिया की राजधानी उलानबटार बेहद ठंडे इलाकों में गिनी जाती है। यहां का टेम्परेचर -16 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहता है।

Rupesh Sahu | Published : Apr 27, 2022 11:19 AM IST / Updated: Apr 27 2022, 05:01 PM IST

ट्रेंडिग डेस्क, Travel In Summer : भारत में तेज गर्मी पड़ रही है। इस मौसम में दिन के वक्त निकलने से पहले सौ बार सोचना पड़ता है। ज्यादतर लोग समर वेकेशन में किसी ठंडी जगह पर जाने के लिए लोकेशन तलाशते हैं। इस खबर में हम आपको  कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं। जहां इस समय बर्फ की बारिश हो रही है। तो आप भी इस सीजन में देखना चाहते हैं स्नो फॉल तो तैयार कर लीजिए अपना बैग...

1..उलानबाटार मंगोलिया
पर्यटन की दृष्टि से मंगोलिया काफी पसंद किया जाता है, इस देश की आवोहवा इतनी खूबसूरत है कि यहां आकर लोगों की लगता है, उन्हें यहीं बस जाना चाहिए। बहरहाल आपको बता दें कि  मंगोलिया की राजधानी उलानबटार बेहद ठंडे इलाकों में गिनी जाती है। यहां का टेम्परेचर -16 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहता है। मंगोलिया देश की ज्यादातर आबादी उलानबाटार के आसपास ही रहती है। यहीं के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल (famous religious places), म्यूजियम देखने पर्यटक पूरी दुनिया से यहां पहुंचते हैं। 

Latest Videos

2..वोस्टोक वैदर स्टेशन (Vostok Weather Station)
यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध जारी है। पूरी दुनिया की निगाहें इस पर टिकी हैं कि रूस अब यूक्रेन के साथ क्या करेगा। वहीं ये देश इस समय भी तेज शीतलहर के प्रकोप में है। यदि अंटार्कटिका में स्थित वोस्टोक वैदर स्टेशन की बात करें तो ये रूस का ये रिसर्च स्टेशन दुनिया के सबसे ठंडे स्थानों में शुमार किया जाता है।  21 जुलाई 1983 को यहां का टेम्परेचर -89.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इस समय यहां  तापमान लगभग -32 डिग्री टेंपरेचर होता है। 
 
3. माउंट डेनाली, अलास्का ( Mount Denali, Alaska) की ऊंचाई समुद्र तल से 6,190 मीटर है।ये उत्तरी अमेरिका का सबसे ऊंचाईं वाला पर्वत है।  इस पर्वत शिखर पर पूरे साल 12 महीने बर्फ जमा रहती है। ये ग्लेशियर की तरह हमेशा बर्फ से लदा रहता है। रिकॉर्ड के मुताबिक साल 2003 में यहां का टेम्परेचर  -83 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। 


4...स्नैग, यूकॉन  (Snag, Yukon Canada) - नॉर्थ अमेरिका का छोटा सा इलाका स्नैग में भी बारह महीनों बहुत कम  तापमान रहता है। जिस साल भारत आजाद हुआ था,उस साल यहां का मौसम सबसे ठंडा था, उस समय  यानि  1947 में यहां तापमान -63.9 डिग्री सेल्सियस मापा गया था।  यूकॉन में बुहत कम आबादी रहती है। इस प्रांत में तकरीबन 36,000 लोग ही रहते हैं। 

5...ओइमयाकॉन, रूस (Oymyakon, Russia) - ठंड के मामले में रूस सबसे ज्यादा विख्यात है। इमयाकॉन गांव इस धरती की सबसे ठंडे जगहों में शुमार किया जाता है। तकरीबन 500 की आबादी वाले इस गांव का न्यूनतम तापमानपमान -71.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। 

6..वेरखोयांस्क, रूस ( Verkhoyansk, Russia) - उत्तरी रूस में का वेरखोयांस्क प्रांत बेहद ठंडी जगहों में शुमार किया जाता है। जनवरी-फरवरी में यहां औसत तापमान -48 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाता है। अक्टूबर से अप्रैल के बीच भी  तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे रहता है। हालांकि यहां गर्मियों के मौसम में पर्यटन के लिए जाया जा सकता है।
 

हटके में खबरें और भी हैं..

बस बहुत हुआ, इससे ज्यादा ड्यूटी नहीं कर सकता, यह कह कर ड्राइवर बीच रास्ते ट्रेन से उतर गया

कौवे ने लिया पहला कश तो हुआ ये हाल, इसके बाद लगी ऐसी लत रोज आकर छीनकर पीने लगा सिगरेट

एलन मस्क के पास कभी खाने को नहीं थे पैसे, आज बन गए ट्विटर के मालिक 

ऐसी मौत न मिले, कुत्तों ने खरगोश के किए 3 टुकड़े और कच्चा चबा गए, कमजोर दिल वाले वीडियो न देखें

 

Share this article
click me!

Latest Videos

फर्स्ट मीटिंग में ही CM Atishi ने दिखा दिए तेवर, मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी । Delhi । Kejriwal
कौन है संजय शिदें? बदलापुर कांड के आरोपी को दी मौत, दाऊद के भाई को किया था अरेस्ट । Badlapur
कौन थी महालक्ष्मीः हेमंत से शादी-अशरफ से दोस्ती, नतीजा- बॉडी के 40 टुकड़े । Bengaluru Mahalakshmi
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दुनिया का सबसे खतरनाक प्लान बना रहा ईरान, अमेरिकी एजेंसियां अलर्ट
आखिर क्यों 32 दिन में दोबारा जेलेंस्की से मिले PM Modi, सामने आया बड़ा प्लान