नींद के आगोश में था 12 साल का बच्चा, 14 साल का लड़का आया और मार दी गोली

Published : Aug 07, 2023, 11:22 AM ISTUpdated : Aug 07, 2023, 03:37 PM IST
Child Shoot Kid in America

सार

12 साल के बच्चे की हत्या के बाद परिवार सदमे में है। उसकी चाची लैक्रिशा हिल ने आर्म्स रखने वालों से अपील की है कि 'वे इन्हें बच्चों से बचाकर रखें, ताकि किसी और बच्चे के साथ ऐसा न हो पाए। इसकी सेफ्टी का ख्याल रखें।'

ट्रेंडिंग डेस्क : अमेरिका (America) में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस बार जो हुआ है वो दिल को दहला देने वाला है। यहां एक बच्चे ने दूसरे बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रविवार 6 अगस्त, 2023 को यूएस के मिनेसोटा (Minnesota in US) में पुलिस ने एक 14 साल के लड़के गिरफ्तार किया। जिसने सेंट पॉल में 12 साल के बच्चे को गोली मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदार ने हर किसी को हैरान करके रख दिया है।

बच्चे की हत्या करने वाला कौन है

सेंट पॉल पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि 14 साल के लड़के को हिरासत में ले लिया गया है। उसे जुवेनाइल डिटेंशन सेंटर (Juvenile Detention Center) में रखा जा रहा है। हालांकि, ये लड़का कौन है, इसकी पहचान पुलिस ने उजागर नहीं की है। उस पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सोते समय बच्चे की हत्या

सेंट पॉल की पुलिस ने बताया कि 12 साल के मृतक बच्चे का नाम मार्की जोन्स है। परिवार के सदस्य मार्टेज हिल ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उसने बताया कि मार्की जोन्स एक बर्थडे पार्टी में गया था। जहां करीब 14 बच्चे पार्टी के बाद सोने चले गए। इनमें से कुछ बच्चे गन से खेल रहे थे, तभी गोली चल गई और मार्की को जा लगी। खून से लतपथ वो तड़पने लगा। तभी वहां शोर मच गया। बच्चे को तुरंत पास के ही एक अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

परिवार की अपील

12 साल के बच्चे की हत्या के बाद परिवार सदमे में है। उसकी चाची लैक्रिशा हिल ने आर्म्स रखने वालों से अपील की है कि 'वे इन्हें बच्चों से बचाकर रखें, ताकि किसी और बच्चे के साथ ऐसा न हो पाए। इसकी सेफ्टी का ख्याल रखें। क्योंकि किसी और गलती की वजह से आज मेरा भतीजा नहीं रहा और हमारी फैमिली ने अपना बेटा खो दिया है।'

इसे भी पढ़ें

Watch Video : जिस किंग कोबरा को देख डर के मारे कांप जाते हैं लोग, उससे है इस लड़की का याराना!

 

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल